मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

सिंगापुर-जापान दौरे से लौटे योगी, 1.5 लाख करोड़ के MoU और 2.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

सिंगापुर-जापान दौरे से लौटे योगी, 1.5 लाख करोड़ के MoU और 2.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर और जापान की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। राज्य सरकार के अनुसार इस दौरे के दौरान 1.5 लाख करोड़ रुपये के एमओयू (MoUs) पर हस्ताक्षर हुए, जबकि करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सरकार ने इसे वर्ष 2029-30 तक उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में निर्णायक कदम बताया है।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित माहौल, मजबूत आधारभूत संरचना, विशाल बाजार और युवा कार्यबल के कारण देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बताया। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में निवेश सुरक्षित है, क्योंकि यहां स्केल, स्किल, स्थिरता और गति—चारों उपलब्ध हैं।” उन्होंने विशेष रूप से जापान के साथ डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में वैश्विक साझेदारी का प्रस्ताव रखा, साथ ही पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश के लिए भी आमंत्रित किया।

राज्य सरकार के मुताबिक जिन प्रमुख कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए उनमें Kubota CorporationSpark Minda (Toyo Denso के सहयोग से)Japan Aviation Electronics Industry और Nagase & Co. Ltd. शामिल हैं। इसके अलावा कई बड़ी कंपनियों ने ‘B2G’ बैठकों में भाग लिया, जिनमें Suzuki Motor Corporation, Honda Cars India Ltd., Konoike Transport Co. Ltd., Mitsui & Co. Ltd., Rapidus Corporation, Marubeni Corporation, Sumitomo Realty & Development Co. Ltd. और MUFG Bank प्रमुख हैं।

निवेश के प्रमुख क्षेत्रों में कृषि मशीनरी, ऑटो ओईएम और ऑटो कंपोनेंट्स, ऑटोमोटिव रिसर्च एंड डेवलपमेंट, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, पावर-टू-गैस, कंप्रेस्ड बायोगैस, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM), लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग शामिल हैं।

सरकार का मानना है कि इन निवेश समझौतों और प्रस्तावों से प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताया कि यह विदेशी दौरा उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूत स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share This
अगला लेख → चंडीगढ़ में स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, बम स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,599 +833 (+1.09%)
निफ्टी 24,228 +243 (+1.01%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun