मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

सिर्फ 4 चीजों से तैयार करें केले और चॉकलेट की क्रीमी आइसक्रीम, बच्चों को कर देगी खुश

सिर्फ 4 चीजों से तैयार करें केले और चॉकलेट की क्रीमी आइसक्रीम, बच्चों को कर देगी खुश

    गर्मियों में हर किसी को आइसक्रीम खाने का मजा लेना पसंद होता है, चाहे बच्चे हों या बड़े। खाने के बाद अगर मीठे में आइसक्रीम मिल जाए, तो स्वाद का आनंद दोगुना हो जाता है। खासतौर पर बच्चे आइसक्रीम के बहुत शौकीन होते हैं। बाजार से आइसक्रीम खरीदकर खिलाने की बजाय अगर घर पर ही हेल्दी और टेस्टी आइसक्रीम बनाई जाए, तो यह और भी बेहतर रहेगा। आप सिर्फ चार आसान चीजों से केले की स्वादिष्ट चॉकलेट आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं, जो न केवल लाजवाब होगी बल्कि सेहतमंद भी रहेगी। आइए जानते हैं केले से चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की आसान रेसिपी।

    केले से चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की रेसिपी

    पहला चरण:

    सबसे पहले 4 पके हुए केले लें और उन्हें छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन टुकड़ों को एक एयरटाइट डिब्बे में डालकर 3-4 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें, ताकि वे अच्छे से जम जाएं।

    दूसरा चरण:

    अब एक बाउल में 1/3 कप कंडेंस्ड मिल्क, 1/4 कप कोको पाउडर और 2-3 चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। फिर फ्रीजर से जमे हुए केले निकालें और मिक्सर में डालें। अब इसमें तैयार किया हुआ कोको पाउडर वाला मिश्रण और 3/4 कप दूध डालकर एकदम क्रीमी पेस्ट बना लें। अगर ज्यादा मिठास चाहिए तो आप इसमें थोड़ी चीनी भी मिला सकते हैं।

    तीसरा चरण:

    अब इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में डालें और फ्रीजर में 4-5 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें। जब आइसक्रीम अच्छे से जम जाए, तो इसे स्कूप की मदद से निकालें और ऊपर से चॉकलेट सिरप डालकर सर्व करें।

    स्वादिष्ट बनाना चॉकलेट आइसक्रीम तैयार है! यह आइसक्रीम न केवल बच्चों को पसंद आएगी, बल्कि इसमें मौजूद केले के कारण इसका टेक्सचर और स्वाद भी बाजार जैसी आइसक्रीम जैसा लगेगा। मेहमानों को भी यह घर की बनी आइसक्रीम खिलाकर खुश किया जा सकता है। गर्मी के मौसम में यह एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है, जिसे बनाना बहुत ही आसान है। आप बच्चों को भी आइसक्रीम बनाने की इस मजेदार एक्टिविटी में शामिल कर सकते हैं। बिना आग के बनने वाली यह डिश बच्चों के लिए एक बेहतरीन फायरलेस कुकिंग ऑप्शन भी है।

    Share This
    अगला लेख → शरीर की चर्बी कम करने के लिए रोजाना कितनी देर टहलना फायदेमंद…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताज़ा ख़बरें
    बाज़ार
    सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
    निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
    मौसम
    29°C
    Patchy rain nearby
    💧 79% 💨 4 km/h
    Dehradun