मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

सीएम अरविन्द केजरीवाल को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

सीएम अरविन्द केजरीवाल को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जमानत दे दी। केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद हैं. वह पिछले 156 दिनों से जेल में हैं. सीएम केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के साथ-साथ जमानत याचिका को भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े ईडी मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन उन्हें सीबीआई मामले में जमानत का इंतजार था, जो शुक्रवार को पूरी हो गई। इसके साथ ही केजरीवाल के जेल से बाहर आने का रास्ता भी साफ हो गया.

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले में सीबीआई द्वारा दायर भ्रष्टाचार के मामले में जमानत दे दी और कहा कि लंबे समय तक कारावास स्वतंत्रता से अन्यायपूर्ण तरीके से वंचित करने के समान है।

इन शर्तों के साथ केजरीवाल को मिली जमानत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं. बता दें कि केजरीवाल पर जमानत के लिए वही शर्तें लागू होंगी, जो सुप्रीम कोर्ट ने ईडी मामले में जमानत देते वक्त लगाई थीं। जमानत मिलने के बाद जब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे तब भी वह किसी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर पाएंगे.

इतना ही नहीं उनके ऑफिस जाने पर भी रोक रहेगी. इसके अलावा वह इस मामले में कोई बयान या टिप्पणी नहीं कर सकेंगे. इसके साथ ही वह जांच में बाधा डालकर गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे. शीर्ष अदालत ने केजरीवाल को जमानत देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर वह ट्रायल कोर्ट में पेश होंगे और जांच में सहयोग भी करेंगे.

Share This
अगला लेख → UP में 513 मदरसों की मान्यता खत्म होगी, कई मदरसे खुद मान्यता…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun