मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सीमा हैदर के बाद,प्यार के लिए बेटी संग झारखंड पहुंची पोलेंड की महिला

सीमा हैदर के बाद,प्यार के लिए बेटी संग झारखंड पहुंची पोलेंड की महिला

झारखंड – देश में अभी पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर का मामला चल ही रहा है वही एक और प्रेम का मामला सामने आया है पोलेंड की एक महिला अपनी बेटी संग झारखंड़ अपने प्रेमी शादाब के पास आ गयी है महिला शादाब के बारे बाबते हुए कहती है की वह बहुत ही प्यारे व्यक्ति हैं इसलिए उन दोनों ने यह तय किया है कि वह एक दूसरे के साथ शादी करके आगे का जीवन साथ बिताएंगे.

देश में जहाँ इन दिनों पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर की प्रेम कहानी का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब झारखंड में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां पर बारबरा पोलक नाम की एक 49 वर्षीय महिला अपनी 6 साल की बच्ची के साथ अपने कथित प्रेमी शादाब से शादी करने भारत आई हुईं है.

वो बताती हैं कि वह शादाब से इंस्टाग्राम के जरिए जुड़ी थी और दोनों एक दूसरे से बातें करने लगे. बाद में दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गये और उनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई है, और वह दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं, लिहाजा वह उससे शादी करने के इरादे से भारत आई हुई हैं.

पोलक और शादाब बताते हैं कि यहां पर वह खुश हैं लेकिन भारत में गर्मी बहुत ज्यादा पड़ती है. लिहाजा शादाब ने पोलक के लिए अपने घर में दो एसी लगवा दिए हैं, और उनके लिए एक कलर टीवी भी लगवाया है.

वहीं पोलक, शादाब के परिवार के साथ घुलने-मिलने की पूरी कोशिश कर रही हैं. इसलिए उन्होंने यहां पर घर के काम के अलावा घर में पले जानवरों को गोबर और कूड़ा करकट फेंकना भी शुरू कर दिया है. पोलक ने कहा है कि वह भारत से बहुत प्यार करती हैं और उनको यहां पर बहुत अच्छा लग रहा है. हालांकि उनको यहां पर काफी भीड़ का सामना करना पड़ रहा है.

भारत आईं पोलक अपने प्रेमी के बार में बताते हुए कहती हैं कि वह बहुत ही प्यारे व्यक्ति हैं. इसलिए उन्होंने अब तय किया है कि वह एक दूसरे के साथ शादी करेंगे. पोलक पहले से ही शादी-शुदा हैं लेकिन उनका तलाक हो चुका है और उनके पास उनकी 6 साल की बच्ची भी है.

वही विदेशी महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस भी महिला से मिलने पहुंच गई है. जानकारी के मुताबिक महिला ने उनको अपना पासपोर्ट और टूरिस्ट वीजा दिखाया और कहा कि वह कुछ दिनों बाद वापस अपने देश लौट जाएंगी.

Share This
अगला लेख → वाराणसी - ज्ञानवापी मस्जिद का होगा ASI से सर्वे,वजु स्थल छो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun