मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सुनीता केजरीवाल I.N.D.I.A अलायंस रैली में अरविंद केजरीवाल का पढ़ेंगी संदेश

सुनीता केजरीवाल I.N.D.I.A अलायंस रैली में अरविंद केजरीवाल का पढ़ेंगी संदेश

लोकसभा चुनाव 2024 शुरू हो चुका है और सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में रविवार को विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में एक मेगा रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विपक्षी दलों के कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे. विपक्षी गठबंधन ने इस रैली को ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ नाम दिया है. इस रैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी हिस्सा लेंगी.

विपक्ष की लोकतंत्र बचाओ रैली को कांग्रेस पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे. कांग्रेस ने कहा कि रविवार की रैली लोक कल्याण मार्ग (जहां प्रधानमंत्री का आवास स्थित है) को एक “कड़ा संदेश” भेजेगी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार का “समय समाप्त हो गया है।”

आम आदमी पार्टी ने आधिकारिक रूप से बता दिया है कि रामलीला मैदान की रैली में सुनीता केजरीवाल शामिल होगी। रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पोस्टर भी लगे हैं। रामलीला ग्राउंड और आस पास का इलाका आप और कांग्रेस दोनों पार्टियों के पोस्टर से अटा पड़ा हैं। मैदान के तकरीबन आधे हिस्से में लोगों के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं।

Share This
अगला लेख → केजरीवाल की देशभक्ति देखकर उन्हें लगता है कि वह पिछले जन्म म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun