मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सुपरमॉडल बना सुपरस्टार, दी फ्लॉप पर फ्लॉप, 26 साल छोटी लड़की से शादी, सास भी उम्र में छोटी

सुपरमॉडल बना सुपरस्टार, दी फ्लॉप पर फ्लॉप, 26 साल छोटी लड़की से शादी, सास भी उम्र में छोटी

90 के दशक में बॉलीवुड में एक ऐसा चेहरा आया, जिसे देखते ही लोगों की नजरें थम सी जाती थीं। उस चेहरे की आकर्षकता और करिश्मा में कुछ ऐसा था कि उसे देखे बिना कोई भी नहीं रह सकता था। खूबसूरती, कद, हाइट—हर चीज में वह एकदम परफेक्ट थे। मॉडलिंग की दुनिया का बादशाह कहे जाने वाले इस अभिनेता ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखते ही अपनी छाप छोड़ दी। हालांकि, इसके पास कई गुण थे, लेकिन फिर भी वह कभी भी अपनी कोई फिल्म खुद के दम पर हिट नहीं कर पाए। पर्सनल लाइफ के मामले में भी यह अभिनेता हमेशा सुर्खियों में रहा। पहले सुपरमॉडल से अपनी शादी की, फिर 26 साल छोटी लड़की से दूसरी शादी की। कई अफेयर्स के बारे में भी बातें होती रही, लेकिन इसके बावजूद इस अभिनेता के पास काम की कमी नहीं हुई और उसकी पॉपुलैरिटी पर कभी असर नहीं पड़ा।

यह अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि मिलिंद सोमन हैं, जो भारत के पहले सुपरमॉडल और एक्टर के रूप में प्रसिद्ध हैं। 50 साल की उम्र में ट्रायथलॉन जीतने के बाद उन्हें ‘आयरन मैन’ का खिताब मिला। उन्होंने बॉलीवुड में कदम म्यूजिक वीडियो ‘मेड इन इंडिया’ से रखा था। उनकी फिटनेस और आकर्षक लुक्स ने लड़कियों को उनका दीवाना बना दिया। 90 के दशक में मिलिंद सोमन एक सुपरस्टार बन गए और अपने अद्वितीय अंदाज से दर्शकों के दिलों में घर कर लिया। आज भी वह कई नए मॉडल्स के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। फिल्मों में कदम रखने से पहले मिलिंद ने टीवी पर भी काम किया था, जहां ‘ए माउथफुल ऑफ स्काई’ शो से उन्होंने शुरुआत की थी। इसके बाद ‘सी हॉक्स’ और ‘कैप्टन व्योम’ जैसे शोज में भी उन्हें देखा गया।

इन शोज की सफलता के बाद उन्हें फिल्मों में मौके मिलने लगे। ‘तरकीब’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद ’16 दिसंबर’, ‘भेजा फ्राई’, ‘जोड़ी ब्रेकर्स’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘इमरजेंसी’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपने अभिनय का जलवा दिखाया। आज 59 साल की उम्र में मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस और लुक्स के कारण नए मॉडल्स से भी आगे नजर आते हैं।

उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही। मिलिंद ने 2006 में फ्रेंच मॉडल मयलिन जैपनोई से शादी की थी, जो 3 साल बाद टूट गई। इसके बाद मिलिंद ने 2018 में अंकिता कोंवर से शादी की, जो उनसे उम्र में 26 साल छोटी थीं। इस ऐज गैप के बावजूद दोनों के रिश्ते में कोई रुकावट नहीं आई और उनका प्यार हमेशा मजबूत रहा। मिलिंद ने यह भी खुलासा किया कि उनकी सास भी उम्र में उनसे छोटी हैं और उनकी मां को इस शादी के बारे में शुरू में कुछ आपत्ति थी, लेकिन मिलिंद ने साफ तौर पर कह दिया कि वह अंकिता को ही अपनी लाइफ पार्टनर के रूप में देखते हैं। मिलिंद का नाम कई चर्चित हीरोइनों के साथ जुड़ा था, जैसे गुल पनाग, मधु सप्रे, शहाना, और दीपानिता शर्मा।

Share This
अगला लेख → सीटीईटी परीक्षा के परिणाम घोषित, Digilocker पर उपलब्ध है मार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun