मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सुबह-सुबह चाय की चुस्की सेहत को कर रही है नुकसान, गर्मियों में अपनाएं ये बदलाव

सुबह-सुबह चाय की चुस्की सेहत को कर रही है नुकसान, गर्मियों में अपनाएं ये बदलाव

भारत में सुबह की शुरुआत चाय के बिना अधूरी मानी जाती है। बहुत से लोग नींद से उठते ही सबसे पहले चाय का कप ढूंढते हैं। कुछ तो यह मानते हैं कि बिना चाय के दिन की शुरुआत ही नहीं हो सकती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट चाय पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है?

यह आदत धीरे-धीरे शरीर में कई समस्याओं को जन्म दे सकती है, जिनका असर पेट से लेकर दिल तक दिखाई दे सकता है। आइए जानें कि सुबह चाय पीना कैसे आपकी सेहत पर असर डालता है।

 डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ाता है

चाय में मौजूद कैफीन शरीर में पानी की कमी को बढ़ा सकता है। सुबह जब आप नींद से उठते हैं, तब शरीर पहले से ही हल्का डिहाइड्रेटेड होता है। ऐसे में चाय पीने से शरीर में और अधिक पानी की कमी हो सकती है, जिससे थकान, चक्कर और कमजोरी महसूस होने लगती है।

 पेट की सेहत पर बुरा असर

सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीना आपकी गट हेल्थ के लिए भी हानिकारक हो सकता है। इससे एसिडिटी, गैस, पेट में जलन और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। चाय की एसिडिक प्रकृति आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है, खासकर अगर यह आदत रोज़ की हो।

 शरीर में गर्मी बढ़ा सकती है

चाय की तासीर गर्म होती है। गर्मियों के मौसम में जब शरीर को ठंडक की जरूरत होती है, उस समय गर्म चाय पीने से शरीर के तापमान में असंतुलन हो सकता है। इससे सिर दर्द, चिड़चिड़ापन और बेचैनी जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

 ब्लड प्रेशर को कर सकती है प्रभावित

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो सुबह खाली पेट चाय पीना आपके लिए और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। चाय में मौजूद कुछ तत्व ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकते हैं, जिससे दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

 क्या करें?

  • सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी या नींबू पानी पिएं।
  • चाय पीनी ही है तो थोड़ा नाश्ता करने के बाद पिएं।
  • हर्बल चाय, तुलसी चाय या ग्रीन टी जैसे विकल्प अपनाएं।

चाय भले ही दिन की शुरुआत का ज़रिया हो, लेकिन गलत समय पर इसका सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। बेहतर यही होगा कि आप इस आदत में थोड़ा बदलाव लाएं और सेहतमंद दिन की शुरुआत करें।

Share This
अगला लेख → राम पथ पर सख्ती: अयोध्या में नहीं बिकेगी शराब-मांस, बीड़ी और…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun