मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सुरक्षा में लपरवाही: सलमान खान के अपार्टमेंट में सबसे पहले युवक, फिर महिला ने घुसने की कोशिश की

सुरक्षा में लपरवाही: सलमान खान के अपार्टमेंट में सबसे पहले युवक, फिर महिला ने घुसने की कोशिश की

सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। सख्त सुरक्षा के बावजूद दो लोग उनके घर में घुसने की कोशिश करते पाए गए। पहले एक व्यक्ति ने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने का प्रयास किया, जिसके बाद एक महिला भी वहां दाखिल हो गई। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 20 मई की शाम को हुई, जब एक युवक जितेंद्र कुमार सिंह, जो छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, एक वाहन के पीछे छिपकर सोसायटी में घुसने की कोशिश कर रहा था। बांद्रा पुलिस ने उसके खिलाफ BNS की धारा 329(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जितेंद्र ने सलमान से मिलने के लिए यह कदम उठाया था, बावजूद इसके कि पहले से ही अभिनेता की सुरक्षा में पुलिस तैनात थी।

इसके कुछ दिनों बाद 22 मई की सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक महिला, 32 वर्षीय ईशा छाबड़ा, सलमान खान की बिल्डिंग में घुस गई। वह सुरक्षा गार्डों को चकमा देकर लिफ्ट तक पहुंची, लेकिन बाद में सुरक्षा गार्डों ने उसे हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जितेंद्र कुमार ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस की बात नहीं मानी और अपना मोबाइल फोन भी फेंक दिया था। वह उसी दिन शाम को फिर से वहां पहुंचा और एक निवासी की कार के पीछे छिपकर अंदर जाने की कोशिश की, जिसे पुलिस और सुरक्षा गार्डों ने तुरंत पकड़ लिया।

पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि उसका मकसद सलमान खान से मिलना था, लेकिन पुलिस की सुरक्षा के कारण वह सीधे नहीं जा पाया, इसलिए उसने चोरी-छिपे अंदर घुसने का प्रयास किया। सलमान खान पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, और हाल ही में उनके घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है। अब उनकी सुरक्षा में इस तरह की चूक एक गंभीर मुद्दा बन गई है।

Share This
अगला लेख → क्रिकेटर पति से शादी के बाद सुपरस्टार की लाडली ने एक्टिंग से…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun