मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

क्रिकेटर पति से शादी के बाद सुपरस्टार की लाडली ने एक्टिंग से ब्रेक लिया

क्रिकेटर पति से शादी के बाद सुपरस्टार की लाडली ने एक्टिंग से ब्रेक लिया

बॉलीवुड में हर साल कई स्टारकिड्स को लॉन्च किया जाता है, लेकिन उनमें से बहुत कम ही अपनी पहचान बना पाते हैं। कुछ तो कुछ ही फिल्मों के बाद ही फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं और धीरे-धीरे भुला दिए जाते हैं। साल 2015 में एक बड़े स्टार की बेटी को बड़े बजट की फिल्म के साथ इंडस्ट्री में लाया गया था, लेकिन पिता की प्रसिद्धि उनके करियर को कोई खास फायदा नहीं पहुंचा सकी। उन्होंने अपने छोटे से करियर में केवल चार फिल्मों में काम किया। पिछले छह साल से ये एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हैं और अब किसी भी नए प्रोजेक्ट में भी नजर नहीं आ रही हैं। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने पूरी तरह एक्टिंग से दूरी बना ली है, और ये खबर खुद उनके पिता ने मीडिया के सामने साझा की है। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हैं।

सुनील शेट्टी ने हाल ही में बताया कि उनकी बेटी ने फिल्मी दुनिया को छोड़ने का फैसला कर लिया है। अथिया ने 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उनके साथ सूरज पंचोली थे। इसके बाद उन्होंने ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन ये फिल्में न तो क्रिटिक्स की नजर में खास रहीं और न ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर पाईं। टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि अथिया ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला इसलिए किया क्योंकि अब वह अपने जीवन के एक नए और अहम पड़ाव ‘मातृत्व’ को पूरी तरह अपनाना चाहती हैं।

सुनील ने कहा, “मोतीचूर चकनाचूर के बाद अथिया के पास कई फिल्में आने लगीं, लेकिन उसने मुझसे साफ कह दिया कि वह अब एक्टिंग नहीं करना चाहती। मैं उसकी इस ईमानदारी की बहुत इज्जत करता हूं।” उन्होंने आगे बताया, “वह अब अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत भूमिका निभा रही है, यानी मां बनने की। वह इस नए सफर को पूरे दिल से जी रही है।”

24 मार्च 2025 को अथिया शेट्टी और उनके पति, भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल, ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम इवारा रखा है, जिसका मतलब है ‘भगवान का उपहार’। इस खुशखबरी को कपल ने एक संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया, जिसमें केएल राहुल अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं और अथिया उन्हें प्यार से देख रही हैं। पोस्ट में कैप्शन था, “हमारी बच्ची, हमारा सबकुछ। इवारा – भगवान का तोहफा।” उन्होंने इस खास नाम की घोषणा केएल राहुल के 33वें जन्मदिन पर की, जिससे ये दिन उनके परिवार के लिए और भी खास बन गया।

अगर अथिया के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने कुल चार ही फिल्मों में काम किया। सलमान खान की फिल्म ‘हीरो’ (2015) से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने सूरज पंचोली के साथ काम किया। इसके बाद 2017 में उन्होंने ‘मुबारकां’ और 2018 में ‘नवाबजादे’ में नजर आईं। उनकी आखिरी फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ थी, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी उनके साथ थे। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही। इसके बाद से अथिया ने फिल्मों से दूरी बना ली और अब तक किसी भी नई फिल्म में नहीं आई हैं।

Share This
अगला लेख → एक आंख मारने से बनी स्टार, 18 साल की हसीना आज भी 7 साल बाद द…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun