मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सुशांत केस: CBI की SIT टीम आज जाएगी मुंबई

सुशांत केस: CBI की SIT टीम आज जाएगी मुंबई

नई दिल्ली – सुशांत केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज सीबीआई की एसआईटी टीम मुंबई पहुंचेगी. सीबीआई की एसआईटी टीम से कोऑर्डिनेशन के लिए मुंबई पुलिस ने डीसीपी रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक एसआईटी की टीम सात दिन के लिए वहां जांच करेगी फिर दूसरी टीम आएगी, यह निर्णय कोरोना महामारी को देखते हुए लिया गया है. ऐसा बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम दिवंगत अभिनेता के घर पर भी जा सकती है. मुंबई पुलिस ने डीसीपी अभिषेक मुखे को सीबीआई की एसआईटी टीम के साथ कोऑर्डिनेशन के लिए नियुक्त किया गया है.

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने पहले ही एसआईटी का गठन कर दिया था. इसे लेकर सीबीआई बुधवार को मुख्यालय में बैठक की गई और रणनीति पर चर्चा की गई कि इस केस को कैसे हैंडल किया जाएगा. बैठक में सीबीआई के कानूनी अधिकारी भी शामिल हुए थे. सीबीआई अभी मुंबई पुलिस के रुख पर नजर रख रही है.मुंबई पहुंचने के बाद यह टीम क्राइम सीन को रीक्रिएट करेगी और रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के लोगों से पूछताछ करेगी. क्राइम सीन पर एसआईटी की टीम के साथ फॉरेंसिक की टीम भी जाएगी.

Share This
अगला लेख → 50 लाख वैक्सीन खरीदेगी सरकार, सबसे पहले इन्हें लगाई जाएगी VA…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun