मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सुहावना हुआ दिल्ली का मौसम, अगले तीन दिन तेज़ आंधी और बारिश की संभावना

सुहावना हुआ दिल्ली का मौसम, अगले तीन दिन तेज़ आंधी और बारिश की संभावना

गुरुवार की सुबह हल्की फुहारों ने दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना बना दिया। कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली, जिसे लेकर मौसम विभाग पहले ही भविष्यवाणी कर चुका था। अनुमान है कि गुरुवार से अगले तीन दिनों तक राजधानी में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इसके साथ ही आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बुधवार रहा सबसे गर्म दिन

इस मौसम में अब तक का सबसे गर्म दिन बुधवार को दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो 27 फरवरी 2023 को दर्ज तापमान के बराबर था। फरवरी 2024 में इससे थोड़ा कम 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक था। आर्द्रता का स्तर 86% से 59% के बीच दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 247 रहा।

अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। 27 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। उस दिन न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसका मतलब है कि गर्मी से कुछ राहत मिलेगी और अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

तापमान में बड़ी गिरावट संभव

26 फरवरी को अधिकतम तापमान 32 डिग्री था, जो अगले 48 घंटों में घटकर 24 डिग्री तक आ सकता है। हालांकि, 4 मार्च तक इसमें 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।दिल्ली के बदलते मौसम के चलते लोगों को अगले कुछ दिनों तक ठंडी और सुहानी हवाओं का अनुभव हो सकता है।

Share This
अगला लेख → 1 मार्च से नियमों में आएगा बदलाव, आपकी बचत पर पड़ेगा प्रभाव

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun