CBSE दसवीं के नतीजे – टॉप-3 में त्रिवेंद्रम, चेन्नई और बैंगलुरू
नई दिल्ली -CBSE ने इस साल के 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. हर साल की तरह इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से 3.17 प्रतिशत बेहतर रहा.
प्रदर्शन की बात करे तो त्रिवेंद्रम का प्रदर्शन इस बार सबसे बेहतर रहा और 99.28 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने बोर्ड के पेपर को सफलतापूर्वक पास किया, दूसरे नंबर पर चेन्नई का प्रदर्शन रहा जहां 98.95 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली, तीसरे नंबर पर बेंगलुरु रहा जहां पास प्रतिशत 98.23 रहा.
पूर्वी दिल्ली से 186,889 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिनमें 160,324 छात्र पास हुए. पूर्वी दिल्ली का पासिंग प्रतिशत 85.79 रहा. जबकि पश्चिमी दिल्ली 85.56 प्रतिशत छात्र पास हुए. पूरी दिल्ली की बात करें तो इस साल 85.86 प्रतिशत छात्र पास हुए जो कि 2019 के मुकाबले 5% ज्यादा है. लेकिन नोएडा ने दिल्ली से बेहतर प्रदर्शन किया है. नोएडा में 87.51 प्रतिशत पास हुए.
CBSE ने कोरोना महामारी के चलते असेसमेंट स्कीम के तहत बोर्ड परीक्षा के पिछले तीन पेपरों के औसत मार्क्स के आधार पर नंबर दिए हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो रद्द किए गए शेष पेपरों के मार्क्स उन पेपरों के एवरेज मार्क्स के आधार पर दिए गए हैं जो पहले हो चुके हैं. जिन छात्रों ने तीन पेपर दिए, उनके दो बेस्ट पेपरों का औसत निकाला जाएगा.