मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सूर्यकुमार यादव ने खरीदे दो शानदार फ्लैट, IPL से हुई कमाई से लगभग डेढ़ गुना ज्यादा कीमत

सूर्यकुमार यादव ने खरीदे दो शानदार फ्लैट, IPL से हुई कमाई से लगभग डेढ़ गुना ज्यादा कीमत

    टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के देवनार इलाके में स्थित एक आलीशान अपार्टमेंट में दो फ्लैट खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत 21.1 करोड़ रुपये है। यह रकम उनकी IPL 2025 में मिलने वाली सैलरी से लगभग डेढ़ गुना ज्यादा है।

    खबरों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव ने इन दोनों फ्लैट्स की खरीदारी का लेन-देन 25 मार्च 2025 को पूरा किया। वह इस साल मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं, जिसने उन्हें 16.35 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। हालांकि, उनकी यह नई संपत्ति उनकी IPL सैलरी से काफी ज्यादा कीमत की है।

    कहां हैं ये फ्लैट और क्या हैं इनकी खासियत?

    सूर्यकुमार यादव के दोनों फ्लैट मुंबई के देवनार इलाके में स्थित गोदरेज स्काई टैरेस प्रोजेक्ट में खरीदे गए हैं। इनका कुल कारपेट एरिया 4,222.7 स्क्वायर फीट है, जबकि दोनों फ्लैट्स का कुल निर्माण क्षेत्र 4,568 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों फ्लैट एक ही अपार्टमेंट में हैं, लेकिन अलग-अलग मंजिलों पर स्थित हैं। इसके अलावा, इस अपार्टमेंट में 6-लेयर कार पार्किंग की सुविधा भी दी गई है।

    IPL 2025 में कप्तानी की, लेकिन नहीं मिली जीत

    फिलहाल सूर्यकुमार यादव IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला, जिसमें हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी के चलते उन्हें कप्तानी भी करनी पड़ी। हालांकि, उनकी अगुवाई में टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

    अगले मैच में नहीं होंगे कप्तान

    मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 29 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में होगा। इस मैच में सूर्यकुमार यादव कप्तान की भूमिका में नहीं होंगे, लेकिन बतौर खिलाड़ी टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वह टूर्नामेंट में अपना खाता खोलने में सफल होगी।

    Share This
    अगला लेख → सरकार से उम्मीद छोड़ गांववालों ने खुद अपनी मेहनत की कमाई से …

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
    निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
    मौसम
    22°C
    Light rain shower
    💧 96% 💨 5 km/h
    Dehradun