सेंसेक्स 200 अंक और निफ्टी 42 अंक लुढ़क कर बंद हुए, कई शेयरों में भारी गिरावट दर्ज
शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 200.15 अंक यानी 0.24% की गिरावट के साथ 82,330.59 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 42.30 अंक (0.17%) फिसलकर 25,019.80 के स्तर पर आ गया। बाजार में आज आईटी और बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली का दबाव साफ नजर आया।
गुरुवार को जबरदस्त तेजी के बाद गिरावट
गौरतलब है कि गुरुवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। उस दिन सेंसेक्स 1,200.18 अंक (1.48%) की मजबूती के साथ 82,530.74 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 395.20 अंक (1.60%) चढ़कर 25,062.10 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर चढ़े
शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही, जबकि 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी 50 में 26 कंपनियों के शेयरों ने हरे निशान पर क्लोजिंग दी, जबकि बाकी 24 कंपनियों के शेयर गिरे।
भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा गिरावट, एटरनल में बढ़त
आज के कारोबार में भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा 2.81% टूटे। वहीं एटरनल के शेयरों में 1.38% की सबसे अधिक बढ़त देखने को मिली।
इन कंपनियों के शेयरों में रही तेजी
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों की बात करें तो हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 1.10%, एशियन पेंट्स 0.98%, आईटीसी 0.80%, टाटा मोटर्स 0.36%, एनटीपीसी 0.35%, इंडसइंड बैंक 0.26%, नेस्ले इंडिया 0.25%, पावरग्रिड 0.23%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.19%, मारुति सुजुकी 0.13%, आईसीआईसीआई बैंक 0.12%, कोटक महिंद्रा बैंक 0.08%, टाटा स्टील 0.06%, अल्ट्राटेक सीमेंट और अडाणी पोर्ट्स 0.01% की मामूली तेजी के साथ बंद हुए।
आईटी और बैंकिंग शेयरों में गिरावट
एचसीएल टेक के शेयर 2.14%, एसबीआई 1.96%, इंफोसिस 1.46%, टेक महिंद्रा 0.79%, टीसीएस 0.50%, बजाज फिनसर्व 0.42%, सन फार्मा 0.38%, एलएंडटी 0.36%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.31%, टाइटन 0.16%, बजाज फाइनेंस 0.14%, एक्सिस बैंक 0.09% और एचडीएफसी बैंक 0.01% की गिरावट के साथ बंद हुए।