सोना हुआ सस्ता,कीमतों में आ चुकी है 5000 रुपये से ज्यादा की गिरावट
नई दिल्ली – सोने के दाम में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है,सोमवार को सोने का भाव 0.3% गिरकर 50679 प्रति 10 ग्राम पर आ गया जबकि चांदी वायदा 1.12% लुढ़ककर 61,749 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. अगस्त में सोना 56,200 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट जारी है.
दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना सस्ता हुआ. जबकि चांदी की कीमतों में तेजी आई. शुक्रवार को सोने के दाम 75 रुपये गिरकर 51,069 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पर आ गए. वहीं, चांदी की कीमत 121 रुपये की तेजी के साथ 62,933 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच घई. इससे पहले गुरुवार को सोना 51,144 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. गुरुवार को चांदी का भाव 62,812 रुपये प्रति किलो था. शुक्रवार को सस्ता हुआ सोना- दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना सस्ता हुआ. जबकि चांदी की कीमतों में तेजी आई. शुक्रवार को सोने के दाम 75 रुपये गिरकर 51,069 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पर आ गए. वहीं, चांदी की कीमत 121 रुपये की तेजी के साथ 62,933 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच घई. इससे पहले गुरुवार को सोना 51,144 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. गुरुवार को चांदी का भाव 62,812 रुपये प्रति किलो था.
माना जा रहा है की डॉलर में तेजी और त्योहारी सीजन में भी ज्वेलरी की मांग बढ़ने की उम्मीद नहीं है.भारत में सोने की खपत सबसे ज्यादा होती है. अमेरिका में राहत पैकेज को लेकर अनिश्चतता , डॉलर में तेजी और त्योहारी सीजन में भी ज्वेलरी की मांग बढ़ने की उम्मीद नहीं है. आपको बता दें कि चीन के बाद भारत में सोने की खपत सबसे ज्यादा होती है.