मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सैनिटाइजेशन और स्वछता का कार्य सुचारु रूप से हो- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सैनिटाइजेशन और स्वछता का कार्य सुचारु रूप से हो- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ- कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच प्रदेश में स्वच्छता और सैनिटाइजेशन की मुहिम भी तेजी से चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। अब तक लगभग 48611 राजस्व गांवों में गली-गली ब्लीचिंग पाउडर, सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया है साथ ही फॉगिंग भी कराई जा रही है। नालियों की सफाई, कूड़ा प्रबंधन के अलावा आवश्यकतानुसार कीटनाशकों का भी छिड़काव हो रहा है। ग्राम्य विकास विभाग की निगरानी में करीब 66409 कर्मचारी इस विशेष अभियान में लगाये गए हैं। इस दौरान आमजनता को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड प्रबन्धन की समीक्षा करते हुए स्वच्छता का विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे। ग्राम्य विकास और नगर विकास विभागों को इसे प्राथमिकता के साथ कराए जाने के लिए कहा गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रैल से अगस्त तक का महीना कई तरह की संक्रामक बीमारियों के प्रसार का समय होता है। डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस तथा अन्य संक्रामक बीमारियों के मामले में अक्सर वृद्धि होती है। ऐसे में स्वच्छता और सैनिटाइजेशन जरूरी है। कोविड के प्रसार को रोकने की दृष्टि से भी यह उपयोगी होगा।

Share This
अगला लेख → के0जी0एम0यू0 और बलरामपुर चिकित्सालय बनेंगे डेडीकेटेड कोविड च…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,861 +25 (+0.03%)
निफ्टी 23,991 -5 (-0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun