मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कोरोना के कारण अप्रैल में होने वाली ‘NEET’ पीजी परीक्षा स्थगित

कोरोना के कारण अप्रैल में होने वाली ‘NEET’ पीजी परीक्षा स्थगित

नई दिल्ली- देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है,इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली नीट पीजी परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार शाम ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए इस परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा. इस बार नीट परीक्षा में करीब 1.7 लाख छात्र शामिल होने थे. इस परीक्षा के जरिए मेडिकल के छात्रों को सरकारी कॉलेजों में दाखिला मिलता है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट करते हुए बताया की कोविड के बढ़ते मामलों में मद्देनजर भारत सरकार ने परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है. यह परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी. परीक्षा की अगली तारीख बाद में तय की जाएगी. हमारे युवा मेडिकल छात्रों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है.” उन्होंने यह भी कहा कि हमारे लिए युवा डॉक्टरों की सुरक्षा सर्वोपरि है और स्थिति की समीक्षा के बाद परीक्षा की अगली तारीख तय की जाएगी.

देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इस बीच यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होनी थी. कई लोग छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता ज़ाहिर कर रहे थे, जिसको देखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है. अब तक कोरोना को देखते हुए कई केंद्रीय और राज्यों ने बोर्ड परीक्षाओं को पोस्टपोन करने का फैसला किया है.

Share This
अगला लेख → सैनिटाइजेशन और स्वछता का कार्य सुचारु रूप से हो- मुख्यमंत्री…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun