मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

स्टेज पर गाने से इनकार, नेहा कक्कड़ के आंसुओं की असलियत रैपर ने की उजागर

स्टेज पर गाने से इनकार, नेहा कक्कड़ के आंसुओं की असलियत रैपर ने की उजागर

सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए रैपर और इवेंट होस्ट पेस डी ने मेलबर्न कॉन्ट्रोवर्सी पर बात की और कहा- “मेलबर्न के बीट प्रोडक्शन ने ही नेहा कक्कड़ को आमंत्रित किया था। अब जब दोनों पक्ष आगे आए हैं और खुलकर बात की है, तो हम क्यों नहीं कर सकते? हम वहां थे और हमने सबकुछ देखा। मैंने प्रीत पाबला भाई से बात की, जो इवेंट के ऑर्गनाइजर थे। मैंने उनसे सब कुछ पूछा। वह बहुत अच्छे और सच्चे इंसान हैं। तभी मुझे पता चला कि वह समय पर नहीं पहुंची और कई बार देरी हुई। उन्होंने मुझे बताया कि वह लगातार यही कहती रहीं- ‘मैं अभी नहीं जाऊंगी, मैं यह नहीं करूंगी।”

निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से पहुंचीं नेहा

पेस डी के दावे का समर्थन करते हुए बिक्रम सिंह रंधावा ने कहा- “भीड़ तैयार थी और इस उम्मीद के साथ लगातार नेहा का नाम लेते हुए चीयर कर रही थी कि वह जल्दी ही स्टेज पर आएंगी। लेकिन वह रात 10 बजे आईं – जो कि निर्धारित समय शाम 7:30 बजे था। नेहा निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से पहुंचीं। इसलिए भीड़ परेशान और नाराज हो गई। ऑस्ट्रेलिया में लोग अपने समय की कद्र करते हैं। लोगों ने अपने परिवार के साथ आने के लिए खास प्रयास किए थे। कुछ लोगों ने तो 300 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के टिकट भी खरीदे थे – जो कि करीब 15,000 से 16,000 रुपये के बीच है।”

ऑर्गनाइजर्स पर नेहा ने लगाए थे आरोप

पेस डी ने यह भी खुलासा किया कि ऑर्गनाइजर्स से कथित तौर पर नेहा ने कहा था, “केवल 700 लोग? जब तक और लोग नहीं आ जाते और यह जगह भर नहीं जाती, मैं परफॉर्मेंस करने नहीं करने जा रही हूं।” बता दें, नेहा ने आयोजकों पर बकाया भुगतान किए बिना भागने, उनके बैंड के लिए खाने, होटल या पानी की व्यवस्था नहीं करने और शो के बारे में कम्यूनिकेट करने में चूक का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया कि वेंडर्स को भुगतान न करने के कारण साउंड चेक में देरी हुई।

नेहा के आरोपों का पेस डी ने किया खंडन

लेकिन पेस डी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा, “यह इतना बड़ा शो था, पूरा टेक राइडर अपनी जगह पर था। शुरुआती कार्यक्रम थे, और सभी ने प्रदर्शन किया। उनका माइक और पूरा सेटअप पूरी तरह से तैयार था। इसलिए वह जो बातें कह रही थीं, वे सच नहीं लगतीं, क्योंकि हमने अपनी आंखों से देखा कि सब कुछ ठीक से सेट किया गया था।”

Share This
अगला लेख → केंद्र सरकार का बड़ा कदम , अब हर राज्य में होगी जाति जनगणना,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun