मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

NCW ने ‘हाउस अरेस्ट’ शो में प्रदर्शित अश्लीलता पर उल्लू ऐप के CEO और एजाज खान को नोटिस भेजा

NCW ने ‘हाउस अरेस्ट’ शो में प्रदर्शित अश्लीलता पर उल्लू ऐप के CEO और एजाज खान को नोटिस भेजा

उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल और एजाज खान को 9 मई को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के समक्ष पेश होना होगा। यह कदम ऐप के नए शो हाउस अरेस्ट के विवादित और वायरल कंटेंट के बाद उठाया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है। शो में अश्लील सामग्री का आरोप लगाया गया है, और सोशल मीडिया पर इसकी बैन की मांग तेज हो गई है। यह नया मामला उल्लू ऐप के लिए एक और विवाद को जन्म दे रहा है, क्योंकि इससे पहले भी उनके कुछ शोज पर इसी तरह के आरोप लगाए जा चुके हैं।

हाउस अरेस्ट शो के वायरल क्लिप में दिखाया गया है कि होस्ट एजाज खान महिला प्रतिभागियों को अव्यवहारिक और यौन संबंधी बातों के लिए उकसाते हैं। इस पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि ऐसी अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाती है और उनके उत्पीड़न को बढ़ावा देती है। आयोग ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसी सामग्री अश्लील पाई जाती है, तो बीएनएस और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले को लेकर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर सरकार से पूछा कि इस ऐप पर अब तक प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पहले भी स्टैंडिंग कमेटी में उल्लू ऐप और एएलटी बालाजी जैसे ऐप्स पर मौजूद अश्लील सामग्री के बारे में सरकार से जवाब मांगा था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला।

इसके अलावा, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी इस क्लिप का संज्ञान लिया और आश्वासन दिया कि इस तरह के कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि समिति इस मुद्दे पर जल्द ही कदम उठाएगी। भाजपा युवा मोर्चा के बिहार प्रमुख बरुण राज सिंह ने ऐसे शो को बंद करने की मांग की है और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मामले को देखने की अपील की है।

Share This
अगला लेख → बाजार ने फिर से मजबूती दिखाई, सेंसेक्स में 260 अंकों की बढ़त…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 78% 💨 4 km/h
Dehradun