मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

स्मृति ईरानी का अमेठी में ‘घर’ तैयार, गृह प्रवेश की तैयारियां तेज

स्मृति ईरानी का अमेठी में ‘घर’ तैयार, गृह प्रवेश की तैयारियां तेज

केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी द्वारा अमेठी के लोगो से 2019 में अपना घर बनाने का किया वादा पूरा होता नजर आ रहा है वही स्मृति ईरानी ने 2021 में अपना घर बनवाने के लिए 11 बिस्वा जमीन खरीदी थी और इस जमीन पर मकान के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो गया है फरवरी के आखरी हफ्ते में जल्द ही स्मृति ईरानी गृह प्रवेश कर रहना शुरू करेंगी और 2024 में होने वाले चुनाव की रणनीति यही से तय करेंगी

उत्तर प्रदेश के अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नया घर बनकर तैयार हो गया है. अब इसके गृह प्रवेश Cage तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. स्मृति ईरानी ने 2021 में अपना घर बनवाने के लिए 11 बिस्वा जमीन खरीदी थी. इस जमीन पर मकान के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो गया है. जल्द ही स्मृति ईरानी इसमें रहना शुरू करेंगी. इसको लेकर उनके समर्थकों और भाजपाईयों में उत्साह का माहौल है. मकान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं.

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी की जनता से वादा किया था कि लोगों को अपने सांसद से मिलने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा. वह अमेठी में ही अपना घर बनवा  जनता की समस्या सुनेंगी. जिसके बाद स्मृति ईरानी ने गौरीगंज के मेदन मवई में जमीन खरीदी और घर बनवाने की प्रक्रिया उनके पुत्र के द्वारा भूमि पूजन के साथ
शुरू कराई गयी थी अब मकान लगभग बनकर तैयार हो गया है इसी फरवरी के अंतिम महीने वो  अपने इस नए घर में गृह प्रवेश कर रहने वाली है।
बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी अपने इसी नए घर से अमेठी से आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी और यहीं से चुनाव की रणनीति भी तय होगी. चुनाव लड़ने के साथ ही साथ वो यहां जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनेंगी.

मालूम हो कि इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री के द्वारा अपने घर पर कई कार्यक्रम का आयोजन कराया जा चुका है. हाल ही में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण इसी नए घर पर ही हुआ था, जिसमे स्मृति ईरानी शामिल हुई थीं.

नए आवास को लेकर अमेठी के भाजपा नेता अजय तिवारी ने बताया कि सांसद जी का मकान बन गया है. मकान के बनने से लोगों को उनसे मिलने में आसानी होगी. दिल्ली नहीं जाना होगा. केंद्रीय मंत्री ने जनता से किया वादा निभाया है. पहले के सांसद से मिलने के लिए लोगों को दिल्ली जाना पड़ता था. मगर वो मिलते नहीं थे
वहीं गिरजा शंकर शुक्ला  कहते हैं कि केंद्रीय मंत्री का अमेठी में घर बन जाने से बहुत फायदा होगा. लोगों को समस्या लेकर दिल्ली नहीं भागना पड़ेगा. यहीं उसका निराकरण हो जाएगा. ये अच्छी पहल है.

Share This
अगला लेख → UP Weather Update Today: UP में भारी आंधी बारिश की चेतावनी ,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun