मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Mirzapur News : कागजों में ठेकेदार ने बना दी सड़क जांच में खुली पोल

Mirzapur News : कागजों में ठेकेदार ने बना दी सड़क जांच में खुली पोल

मिर्जापुर विकासखंड कोन में ठेकेदार द्वारा स्वीकृत सड़क को कागजों में निर्माण पूरा दिखा कर PWD के अभियंताओं की मिली भगत से प्राप्त कर लिया भुगतान । शिकायत पर जांच बैठाई गई तो खुला मामले का पोल डीएम ने कहा कार्रवाई हेतु शासन को पत्र भेज दिया गया है……

मिर्जापुर जनपद के कोन ब्लॉक क्षेत्र में चिंदलिख टेढ़वा संपर्क मार्ग और मल्लेपुर यादव बस्ती संपर्क मार्ग हेतु वर्ष 2021-22 में निर्माण स्वीकृत किया गया था जिसका । इसके लिए लाखों का बजट भी जारी किया गया परंतु ठेकेदार ने कोई सड़क तो नहीं बनाई अधिकारियों के संग मिलकर कागजों में सड़क का निर्माण पूरा दिखा दिया और उसका भुगतान भी प्राप्त कर लिया । विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष विनोद सिंह द्वारा इसकी शिकायत लगातार की जा रही थी जिसके बाद मामले में जांच बैठा दी गई तो यह तथ्य निकाल कर सामने आया की इसमें पूरी तरह से फर्जीवाड़ा करके भुगतान प्राप्त कर लिया गया है मामले में अभियंता के निलंबन का आदेश दिया गया परंतु अभी तक अभियंता अपने कुर्सी पर डटे हुए हैं जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि आखिर वह कौन सी परिस्थितियों हैं कि भ्रष्टाचारी अभी भी अपने पद पर आसीन हैं जबकि उनके निलंबन का आदेश 18/1 /24 को ही आ चुका है जिसका पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ह

मामले में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि 2021-22 में इन दोनों संपर्क मार्ग का निर्माण स्वीकृत किया गया था शिकायत मिलने पर जांच कराई गई और शिकायत सही पाई गई है । ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य ना करवाए बगैर की भुगतान प्राप्त कर लिया गया है जिसमें पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता संतोष कुमार सहायक अभियंता सुशील कुमार और अधिशासी अभियंता सुनील दत्त शामिल है इन सभी पर कार्रवाई हेतु पत्र शासन को भेज दिया गया है

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → स्मृति ईरानी का अमेठी में 'घर' तैयार, गृह प्रवेश की तैयारिया…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,923 +87 (+0.11%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun