स्वामी रामदेव के इस उपाय से गर्दन, पीठ और कमर रहेंगी सीधी पूरे 100 साल तक
आज की दौड़ती-भागती दुनिया में हर कोई आरामदायक जिंदगी चाहता है — ऐसी नौकरी जिसमें AC की ठंडी हवा हो, काम की टेंशन कम हो, चाय-कॉफी डेस्क पर ही मिल जाए और सैलरी भी मोटी, हर महीने अकाउंट में सीधा छह अंकों में जमा हो जाए। ऊपर से हफ्ते में दो छुट्टियां भी मिलें, ताकि आराम भी बना रहे। लेकिन ये आरामदायक लाइफस्टाइल जितनी सुनने में लुभावनी लगती है, उतनी ही शरीर के लिए खतरनाक साबित हो रही है। इस बारे में वैज्ञानिकों ने कई चेतावनियां दी हैं। ब्रिटेन के अखबार ‘द सन’ में छपी एक स्टडी के मुताबिक, अगर हम इसी तरह घंटों कंप्यूटर और मोबाइल पर सिर झुकाकर काम करते रहे, लंबे समय तक एक ही पॉजिशन में बैठे रहे और गलत तरीके से बैठने-उठने की आदतें नहीं सुधारीं, तो कुछ ही सालों में हमारा शरीर पूरी तरह से बिगड़ सकता है।
खराब बॉडी पॉश्चर के खतरे
गलत तरीके से बैठने से गर्दन झुक जाती है, कंधे ढीले पड़ जाते हैं, कमर झुकने लगती है और हाथों की उंगलियां मुड़ने लगती हैं। इससे हड्डियों की सेहत बुरी तरह प्रभावित होती है।
- गर्दन की गलत पोजिशन: ‘टेक्स्ट नेक’ (Cervical Pain)
- ढीले कंधे: ‘सैड शोल्डर’, जिससे सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न और सिरदर्द हो सकता है
- पीठ की समस्या: ‘कायफोसिस’, जो ऑप्टिक नर्व को प्रभावित करता है और नजर कमजोर होने लगती है
- उंगलियों का मुड़ना: ‘पिंकी सिंड्रोम’, जिसमें हाथ सुन्न होने लगते हैं
इन समस्याओं का हल सिर्फ योग और सही दिनचर्या से संभव है।
मसल्स से जुड़ी समस्याएं:
- मस्कुलर डिस्ट्रॉफी
- मांसपेशियों में सूजन
- अकड़न और खिंचाव
- बॉडी बैलेंस बिगड़ना
शरीर के असंतुलन को कैसे ठीक करें?
हर दिन थोड़ी देर वर्कआउट करें
धूप में बैठें, विटामिन D लें
पर्याप्त मात्रा में पानी (4-5 लीटर) पिएं
आंवला रोज खाएं या जूस लें
हरी सब्जियां और फल खाएं
टमाटर का सूप और अंजीर-मुनक्का फायदेमंद हैं
आयुर्वेदिक उपाय:
आप इन आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन कर सकते हैं:
- गिलोय पाउडर – 10 ग्राम
- एकांगवीर रस – 10 ग्राम
- रसराज रस – 2 ग्राम
- वसंत कुसमाकर – 2 ग्राम
- मोती पिष्टी – 4 ग्राम
- रजत भस्म – 2 ग्राम
- हीरक भस्म – 3 मि.ली.
इन सबको मिलाकर 60 डोज बनाएं और रोज सुबह-शाम 1-1 डोज लें।
वजन और पेट की समस्या
मोटापे की मुख्य वजहें
- ज़्यादा कैलोरी वाला खाना
- विटामिन-D की कमी
- ज़रूरत से ज्यादा नींद
- एक्सरसाइज की कमी
पेट की समस्या के समाधान
- खाना चबा-चबाकर खाएं
- सौंफ और मिश्री चबाएं
- जीरा, धनिया, सौंफ का पानी पीएं
- अदरक और त्रिफला चूर्ण का सेवन करें
- अंकुरित मेथी और अनार खाना फायदेमंद
जीवनशैली में छोटे बदलाव, बड़े फायदे
रोज थोड़ी देर टहलें
दूध और ताजे फल लें
हरी सब्जियां खाएं
जंक फूड से परहेज करें
नियमित योग करें
यदि आप अपनी सेहत और बॉडी पोश्चर का ध्यान रखते हैं, तो न केवल बीमारी से दूर रहेंगे, बल्कि एक बेहतर, ऊर्जावान जीवन भी जी पाएंगे।