मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हरनाज कौर संधू ने जबरदस्त वजन कम किया, उनका नया लुक देखकर लोग हैरान रह गए

हरनाज कौर संधू ने जबरदस्त वजन कम किया, उनका नया लुक देखकर लोग हैरान रह गए

2021 में मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली हरनाज कौर संधू हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। मिस यूनिवर्स बनने के बाद उनका बढ़ा हुआ वजन काफी चर्चा में रहा। कई पब्लिक इवेंट्स में उन्हें देखा गया, जहां उनका वजन बढ़ा हुआ नजर आया और सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। हालांकि, हरनाज ने अपने इस बढ़े वजन को लेकर सचाई भी बताई थी।

उन्होंने बताया था कि उन्हें सीलिएक डिजीज है, जिसकी वजह से उनका वजन बढ़ा था और उन्हें ग्लूटन युक्त आहार से बचना पड़ता है। 2024 में हरनाज ने अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दिया और वजन कम कर सबको चौंका दिया। उनका नया लुक देखकर फैंस भी हैरान रह गए।

हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पिंक डीप नेक टॉप और जींस पहने किसी गार्डन में टहलती दिख रही हैं। इस वीडियो में वह पहले से कहीं ज्यादा स्लिम नजर आ रही हैं, जिसे देखकर कई लोग उन्हें पहचानने में भी कठिनाई महसूस कर रहे हैं।

वीडियो में हरनाज कहती हैं कि वह लगभग एक साल के बाद पिज्जा खाने जा रही हैं और इसके लिए बहुत उत्साहित हैं। इसके बाद उन्होंने फ्राइड इडली और कॉफी का भी आनंद लिया, जिसकी झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की।

उनके फैंस ने भी उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की खूब तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “हार्डवर्किंग मिस संधू,” तो किसी ने कहा, “उनकी हेटर्स को इग्नोर करने की ताकत सबसे ज्यादा पसंद है।” कई कमेंट्स में लोग हरनाज की खूबसूरती और आत्मविश्वास की भी प्रशंसा कर रहे हैं, जो उनके हर लुक में दिखता है।

Share This
अगला लेख → प्रीति जिंटा की झप्पी से हुआ कुछ खास, वैभव सूर्यवंशी बोले- य…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun