मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हरियाणा के जींद में बड़ा सड़क हादसा, कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 8 लोगो की मौत

हरियाणा के जींद में बड़ा सड़क हादसा, कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 8 लोगो की मौत

जींद के नरवाना में श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी के ट्रक से टकराने से तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए. घायलों का नरवाना के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम को कुरुक्षेत्र के मरचेड़ी गांव से करीब 15 लोगों को एक गाड़ी में राजस्थान के गोगामेड़ी धाम ले जाया जा रहा था. देर रात करीब साढ़े 12 बजे जब वह नरवाना के बिरधाना गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी खाई में गिरकर पलट गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद राहगीरों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की और घटना की सूचना नरवाना थाने में दी. पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला.

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नरवाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने आठ को मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. मृतकों की पहचान रुक्मिणी (50), कामिनी (35), तेजपाल (55), सुरेश (50), परमजीत (50), मुक्ति (50) के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल ट्रक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Share This
अगला लेख → पेरिस पैरालंपिक में भारत को तीसरा गोल्ड, सुमित अंतिल ने रचा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun