मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

हलवाई स्टाइल बेसन के लड्डू घर पर बनाएं, ये आसान रेसिपी जरूर आजमाएं

हलवाई स्टाइल बेसन के लड्डू घर पर बनाएं, ये आसान रेसिपी जरूर आजमाएं

क्या आपको भी बेसन के लड्डू पसंद हैं? अगर हां, तो इन्हें घर पर बनाना जरूर सीखें। बेसन के लड्डू बनाने के लिए आपको बेसन, पिसी हुई चीनी, मलाई, कसा हुआ नारियल और जायफल की जरूरत होगी। आइए जानते हैं बिना घी, मावा और चाशनी के टेस्टी बेसन के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी।

बेसन के लड्डू बनाने की विधि

1. कढ़ाई करें गर्म

सबसे पहले गैस पर एक कढ़ाई रखें और उसे अच्छी तरह गर्म कर लें।

2. धीमी आंच पर भूनें बेसन

जब कढ़ाई गर्म हो जाए, तो गैस की आंच धीमी कर लें और उसमें बेसन डालकर अच्छे से भूनें।

3. रंग डालना है तो यह स्टेप अपनाएं

अगर आप चाहते हैं कि लड्डुओं का रंग आकर्षक लगे, तो इसमें थोड़ा सा फूड कलर डाल सकते हैं। हालांकि, यह पूरी तरह वैकल्पिक है।

4. मलाई मिलाएं

अब भुने हुए बेसन में मलाई डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और धीमी आंच पर हल्का सेंक लें।

5. जायफल और नारियल मिलाएं

अब इसमें सूखा कसा हुआ नारियल और घिसा हुआ जायफल या इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

6. गैस बंद कर मिक्सचर निकालें

गैस बंद कर इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें और हल्का ठंडा होने दें।

7. चीनी और दूध मिलाएं

जब मिश्रण हल्का गुनगुना हो, तब इसमें पिसी हुई चीनी मिलाएं। अगर आपको लड्डू बनाने में दिक्कत हो रही हो, तो थोड़ा सा दूध भी मिला सकते हैं।

8. लड्डू बनाकर सजाएं

अब तैयार मिश्रण से लड्डू बना लें और ऊपर से कसे हुए नारियल से गार्निश करें।

आपके स्वादिष्ट बेसन के लड्डू तैयार हैं। इन्हें बच्चे हो या बड़े, सभी बड़े चाव से खाएंगे। हलवाई जैसे सॉफ्ट और टेस्टी बेसन के लड्डू बनाने के लिए इस आसान रेसिपी को जरूर आजमाएं।

Share This
अगला लेख → शाकाहार में भी है प्रोटीन की भरमार, जानें कौन से फूड्स बनाएं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun