मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हाइपरटेंशन से दिल पर पड़ने वाला खतरा और इसके कारण, लक्षण दिखते ही सावधान रहें

हाइपरटेंशन से दिल पर पड़ने वाला खतरा और इसके कारण, लक्षण दिखते ही सावधान रहें

हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप तब होता है जब आपके धमनियों में खून का दबाव सामान्य स्तर से अधिक हो जाता है। इस स्थिति में आपके दिल को खून पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे शरीर के अन्य अंग प्रभावित हो सकते हैं। उच्च रक्तचाप एक गंभीर समस्या है, जिसे अनदेखा नहीं करना चाहिए।

हाइपरटेंशन के लक्षण:

  • बार-बार थकान और तनाव महसूस होना
  • सीने में दर्द या भारीपन का अनुभव
  • सिरदर्द का तेज होना
  • सांस लेने में दिक्कत
  • अचानक कमजोरी, सुन्नता या घबराहट
  • नजर धुंधली होना
  • बोलने में परेशानी

हाइपरटेंशन के मुख्य कारण:

  • अधिक वजन होना
  • गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप
  • शुगर, हृदय या किडनी की बीमारियां
  • जंक फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, मोमोज आदि का अधिक सेवन
  • धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों में जल्दी बीपी बढ़ना

हाइपरटेंशन से बचाव और नियंत्रण के उपाय:

  • रोजाना कम से कम 20-25 मिनट व्यायाम करें
  • अपनी डाइट में साबुत अनाज, ताजे फल और सब्जियां शामिल करें
  • रोजाना 4 अखरोट और 5-7 बादाम का सेवन करें
  • खाने में सरसों के तेल की जगह सोयाबीन तेल इस्तेमाल करें
  • सलाद में प्याज, टमाटर, मूली, गाजर, खीरा और गोभी लें
  • डार्क चॉकलेट का सेवन लाभकारी होता है
  • धूम्रपान छोड़ें
  • चटनी, आचार, अजीनोमोटो, बेकिंग पाउडर और सॉस से बचें
  • आंवले का रस और लहसुन खाना फायदेमंद है
  • नींबू पानी पीना भी हाई ब्लड प्रेशर से बचाव में मदद करता है
  • करेला नियमित रूप से खाएं

आचार्य श्री बालकृष्ण के अनुसार, ब्लड प्रेशर का सामान्य से ऊपर या नीचे होना दोनों ही शरीर के लिए हानिकारक हैं। यदि ब्लड प्रेशर 140/90 से ऊपर है, तो इसे हाइपरटेंशन माना जाता है, जिसे समय पर नियंत्रित करना बेहद जरूरी है।

Share This
अगला लेख → सांस लेने में परेशानी का कारण धूल का गुबार हो तो योग-प्राणाय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun