मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

विटामिन की भारी कमी बनसकती है कमजोर नजर का कारण, इन खाद्य पदार्थों से करें इसकी पूर्ति

विटामिन की भारी कमी बनसकती है कमजोर नजर का कारण, इन खाद्य पदार्थों से करें इसकी पूर्ति

आज के समय में जैसे-जैसे लाइफस्टाइल में बदलाव आ रहा है, हमारी आंखों पर उसका असर साफ दिखाई देता है। लगातार स्क्रीन देखने की आदत—चाहे वो मोबाइल हो, लैपटॉप या टीवी—आंखों को थका देती है और धीरे-धीरे नजर कमजोर हो सकती है। ऐसे में आंखों को स्वस्थ रखने और देखने की शक्ति बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना बेहद जरूरी है। खासकर कुछ खास विटामिन्स आंखों की देखभाल में अहम भूमिका निभाते हैं।

1. विटामिन A (रेटिनॉल)

विटामिन ए आंखों के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह आंखों को नम बनाए रखने और कॉर्निया की रक्षा करने में मदद करता है। इसकी कमी से रतौंधी जैसी समस्या हो सकती है।
क्या खाएं: गाजर, पालक, ब्रोकली, पत्तेदार हरी सब्जियां, पीली सब्जियां, शिमला मिर्च, कद्दू।

2. विटामिन B कॉम्प्लेक्स

इसमें बी1, बी2, बी3, बी6 और बी12 जैसे विटामिन शामिल हैं, जो आंखों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और रेटिना व कॉर्निया की सुरक्षा करते हैं। विटामिन बी ग्लूकोमा से भी बचाव में मददगार होता है।
क्या खाएं: हरी सब्जियां, फलियां, दूध, दही, सूरजमुखी के बीज, चिकन, सामन मछली, टर्की, लिवर आदि।

3. विटामिन C

विटामिन सी एक ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट है, जो आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह कोलेजन उत्पादन में भी सहायक होता है, जिससे आंखों की ऊतकों की मरम्मत होती है।
क्या खाएं: संतरा, कीवी, पपीता, अनानास, अंगूर, आम, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, टमाटर, नींबू, ब्रोकली, पालक, फूलगोभी।

4. विटामिन D

विटामिन डी में सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं, जो आंखों को सूखने, मोतियाबिंद और रेटिना की समस्याओं से बचाते हैं।
क्या खाएं: अंडे की जर्दी, गाय का दूध, सोया मिल्क, कॉड लिवर ऑयल, साल्मन मछली।

5. विटामिन E

विटामिन ई ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके आंखों को सुरक्षित रखता है। यह मोतियाबिंद और उम्र से जुड़ी रेटिनल बीमारियों के खतरे को घटाने में मदद करता है।
क्या खाएं: एवोकैडो, सूखे मेवे (जैसे बादाम, अखरोट), हरी पत्तेदार सब्जियां, सूरजमुखी और सोया तेल।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी नजर तेज बनी रहे और आंखों की रोशनी लंबी उम्र तक सही रहे, तो आज से ही अपने खाने में रंग-बिरंगी सब्जियां, फल और पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करें। आंखों की सेहत के लिए अच्छा खानपान ही सबसे बड़ी दवा है।

Share This
अगला लेख → पैसे लेकर डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में झूठ लिखा, मर्डर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun