मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हाउसफुल 5 की दहाड़! पांच दिन में सलमान की ‘सिकंदर’ को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर छाया खिलाड़ी भैया

हाउसफुल 5 की दहाड़! पांच दिन में सलमान की ‘सिकंदर’ को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर छाया खिलाड़ी भैया

अक्षय कुमार एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि क्यों उन्हें ‘खिलाड़ी भैया’ कहा जाता है। उनकी ताज़ा रिलीज ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनकर आई है और अब सलमान खान की बड़ी फिल्म ‘सिकंदर’ को भी पीछे छोड़ दिया है।
पहले दिन 24 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के बाद, फिल्म ने वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए चार दिनों में ही 18 से ज्यादा फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। लेकिन असली झटका तो पांचवें दिन आया, जब ‘हाउसफुल 5’ ने सलमान की 200 करोड़ के बजट वाली ‘सिकंदर’ को पछाड़ डाला। सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ ने भारत में कुल 110.1 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी ‘हाउसफुल 5’ ने महज 5 दिनों में 111.75 करोड़ की कमाई कर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया नाना पाटेकर, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और जैकलीन फर्नांडीज की ये कॉमिक एंटरटेनर फिल्म जनता को खूब पसंद आ रही है। मंगलवार को भी फिल्म ने लगभग 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो इसकी पकड़ और पॉपुलैरिटी को दर्शाता है। हाउसफुल 5’ अब साल 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर है विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा ‘छावा’ दूसरे पर है अजय देवगन की रेड 2’ (कलेक्शन: 171 करोड़) तीसरे स्थान परअक्षय कुमार की ही देशभक्ति फिल्म ‘स्काई फोर्स’ (कलेक्शन: 134 करोड़), और अब चौथे नंबर पर है ‘हाउसफुल 5’, जिसने ‘सिकंदर’ को पीछे छोड़ते हुए टॉप 5 में जगह बना ली है। हास्य और सितारों से भरी ‘हाउसफुल 5’ न केवल दर्शकों को हंसा रही है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी झंडे गाड़ रही है। अक्षय कुमार का ये पंच इस साल की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनता जा रहा है |

Share This
टैग: #Bollywood news
अगला लेख → माउंट एवरेस्ट की तलहटी में ज़हर की फुफकार — खतरे की घंटी बज …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun