मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हाथरस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में SIT जांच की मांग पर सुनवाई

हाथरस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में SIT जांच की मांग पर सुनवाई

नई दिल्ली – हाथरस केस में मामले की जाँच करने को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. सामाजिक कार्यकर्ता सत्यम दुबे और दो वकील विशाल ठाकरे और रुद्र प्रताप यादव ने शीर्ष कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में उत्तर प्रदेश के अधिकारियों द्वारा मामले से निपटने में विफलता का आरोप लगाया गया है.

याचिका में कहा गया, पीड़िता के परिवार के सदस्यों की सहमति के बिना पुलिस कर्मियों ने शव का अंतिम संस्कार किया. पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया है और आरोपी व्यक्तियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. पीड़िता के साथ अन्याय किया गया और प्रशासन इस मुद्दे पर चुप है.

19 वर्षीय दलित लड़की के साथ 14 सितंबर को कथित तौर पर चार पुरुषों द्वारा गैंगरेप किया गया था और उसकी हत्या करने की कोशिश की गई. 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता की मृत्यु हो गई थी. उसके शव का उत्तर प्रदेश पुलिस ने कथित तौर पर परिजनों की सहमति के बिना जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया. हालांकि यूपी पुलिस ने इस दावे का खंडन किया है.

शीर्ष अदालत के समक्ष याचिकाकर्ताओं ने केस को यूपी से दिल्ली स्थानांतरित करने की भी मांग की. याचिकाकर्ताओं ने अनुरोध किया, “मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपा जा सकता है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के अधीन मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया जा सकता है. मामले की सुनवाई उत्तर प्रदेश से दिल्ली स्थानांतरित की जानी चाहिए.

Share This
अगला लेख → Bigg Boss 14 में शामिल होंगे गौतम गुलाटी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,923 +87 (+0.11%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun