मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

हापुड़ से दो संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तानी गैंगस्टर के इशारे पर मंदिरों की रेकी

हापुड़ से दो संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तानी गैंगस्टर के इशारे पर मंदिरों की रेकी

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक गंभीर सुरक्षा मामला सामने आया है, जहां यूपी एटीएस और धौलाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों अजीम राणा और आजाद राजपूत को गिरफ्तार किया है। इन पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में रहकर संवेदनशील जानकारियां साझा करने का आरोप है।

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी दिसंबर 2025 से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि अजीम राणा दिल्ली के एक मॉल में ड्राई फ्रूट्स की दुकान चलाता था, जबकि आजाद राजपूत गुरुग्राम की एक पाइप फैक्ट्री में ठेकेदार के रूप में काम करता था। दोनों ने मिलकर दिल्ली और नोएडा के कई महत्वपूर्ण स्थलों की रेकी की।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रमेश नगर मेट्रो स्टेशन, पास के सनातन मंदिर और नोएडा के बिसरख स्थित रावण मंदिर की वीडियो, फोटो और लोकेशन तैयार कर पाकिस्तान भेजी थी। जांच में यह भी सामने आया है कि वे इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए अपने पाकिस्तानी हैंडलर से लगातार संपर्क में थे। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया है कि उन्होंने धार्मिक स्थलों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों की जानकारी भी साझा की।

प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि इन जानकारियों का इस्तेमाल किसी बड़ी आतंकी साजिश के लिए किया जा सकता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और अन्य खुफिया एजेंसियों ने भी मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क आईएसआई (ISI) से जुड़ा हो सकता है और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही थी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां आरोपियों के अन्य संपर्कों और इस नेटवर्क से जुड़े संभावित लोगों की पहचान करने में जुटी हैं।

इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे एक संभावित खतरे को समय रहते टाल दिया गया है।

Share This
अगला लेख → अमृतसर में पंजाब पुलिस का सर्च अभियान; घर से हथियार और कारतू…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun