मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

हीरा बतूल ने ज्योति मल्होत्रा के पक्ष में आवाज उठाई, जानें उनके बयान में क्या था

हीरा बतूल ने ज्योति मल्होत्रा के पक्ष में आवाज उठाई, जानें उनके बयान में क्या था

नई दिल्ली/हिसार: हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद अब पाकिस्तान की पत्रकार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हीरा बतूल उनके समर्थन में सामने आई हैं। हीरा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बिना नाम लिए भारत सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए और इसे ‘बेवजह’ करार दिया। उन्होंने कहा, “भारत अब अपने ही नागरिकों को निशाना बना रहा है। यह कार्रवाई बंद होनी चाहिए।”

ज्योति मल्होत्रा, जो अपने यूट्यूब चैनल ‘Travel With Jo’ के ज़रिए ट्रैवल व्लॉग्स के लिए पहचानी जाती हैं, ने साल 2023 में पाकिस्तान की यात्रा की थी। इस दौरान वे हीरा बतूल से मिलीं और दोनों ने एक-दूसरे को ‘बहन’ बताते हुए सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए। ज्योति के कुछ व्लॉग्स में हीरा बतूल भी दिखाई दी थीं, जिनमें वे अटारी-वाघा बॉर्डर और लाहौर के मशहूर अनारकली बाजार जैसे स्थानों पर घूमती नजर आईं।

जांच एजेंसियों का कहना है कि ज्योति की पाकिस्तान से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट्स को वहां के इन्फ्लुएंसर, जिनमें हीरा बतूल भी शामिल हैं, ने बड़े पैमाने पर साझा किया और प्रचारित किया। इसके बाद ही उनके खिलाफ जांच तेज की गई।

34 वर्षीय ज्योति को बीते सप्ताह हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि वे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए संवेदनशील जानकारियाँ साझा कर रही थीं और भारत-विरोधी नैरेटिव को बढ़ावा दे रही थीं। जांच में यह भी सामने आया कि वह 2023 से पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थीं। भारत सरकार ने दानिश को 13 मई 2025 को जासूसी के आरोप में देश से निष्कासित कर दिया।

हीरा बतूल की पोस्ट ने भारत-पाक संबंधों में नया विवाद खड़ा कर दिया है, विशेषकर ऐसे समय में जब भारत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर घेरने की कोशिश कर रहा है। उधर भारतीय एजेंसियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस जासूसी नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ज्योति पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम 1923 की धाराएं 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।

Share This
अगला लेख → पाकिस्तान की सेना ने ड्रोन हमले में देश के 4 बच्चों को मार ड…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun