मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हुसैनीवाला में शहीदों की विरासत को मिलेगा नया आयाम, CM भगवंत मान ने 24.99 करोड़ के हेरिटेज प्रोजेक्ट की रखी नींव

हुसैनीवाला में शहीदों की विरासत को मिलेगा नया आयाम, CM भगवंत मान ने 24.99 करोड़ के हेरिटेज प्रोजेक्ट की रखी नींव

पंजाब के फिरोजपुर स्थित हुसैनीवाला में शहीद-ए-आज़म भगत सिंहराजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हुसैनीवाला विरासत परिसर का शिलान्यास किया। करीब 24.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट शहीदों की स्मृति को संजोने और आने वाली पीढ़ियों तक उनकी विरासत पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं, बल्कि शहीदों के आदर्शों और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का भी समय है। उन्होंने आज़ादी की कीमत को याद करते हुए कहा कि लाखों लोगों के बलिदान से देश स्वतंत्र हुआ, लेकिन समय के साथ कई लोगों ने इन महान शहीदों के योगदान को नजरअंदाज किया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इतने बड़े स्वतंत्रता सेनानियों को अब तक भारत रत्न से सम्मानित क्यों नहीं किया गया।

इस विरासत परियोजना के तहत हुसैनीवाला परिसर को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। इसमें भव्य प्रवेश द्वार, शहीदों के जीवन पर आधारित गैलरी, भित्ति चित्र, स्मारक स्थल, पार्क और लैंडस्केपिंग शामिल होगी। साथ ही, 3-डी मैपिंग शो, म्यूजिकल फाउंटेन, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विश्राम स्थल, सोलर पावर प्लांट और स्वच्छ पेयजल की सुविधा भी विकसित की जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल शहीदों की विरासत को संरक्षित करेगा, बल्कि पंजाब में पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने भरोसा जताया कि इस तरह की पहल से राज्य को सांस्कृतिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर मजबूती मिलेगी और पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

Share This
अगला लेख → WITT Summit 2026: चुनौतियों से भागता नहीं, टकराता है भारत—PM…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun