मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

हेडिंग्ले टेस्ट के हीरो ऋषभ पंत को आईसीसी की फटकार, अंपायर से बहस पड़ गई भारी! जानिए क्या है पूरा मामला

हेडिंग्ले टेस्ट के हीरो ऋषभ पंत को आईसीसी की फटकार, अंपायर से बहस पड़ गई भारी! जानिए क्या है पूरा मामला

इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत पर आईसीसी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। जहां एक ओर पंत ने दोनों पारियों में शानदार शतक ठोककर रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराया, वहीं मैदान पर गुस्से में की गई एक हरकत उनके लिए महंगी साबित हो गई।
तीसरे दिन का खेल चल रहा था। इंग्लैंड की पारी का 61वां ओवर, मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे। हैरी ब्रूक ने चौका जड़ दिया और गेंद थोड़ी खराब हो गई। सिराज और पंत ने अंपायर से बॉल बदलने की मांग की, लेकिन अंपायर क्रिस गफ्फनी ने साफ इंकार कर दिया।
यही बात ऋषभ पंत को नागवार गुज़री। उन्होंने नाराज़गी में गेंद को गुस्से में फेंक दिया और अंपायर की तरफ तीखी नज़र से देखा। यह हरकत कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई।
इस मामले में ICC ने उन्हें आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया। यह अनुच्छेद अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है। पंत को लेवल 1 का अपराधी माना गया और एक डिमेरिट पॉइंट भी उनके रिकॉर्ड में जोड़ा गया। हालांकि, कोई बड़ी अनुशासनात्मक सुनवाई नहीं हुई क्योंकि पंत ने गलती मान ली और मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा दिए गए दंड को स्वीकार कर लिया।
न्यूनतम सजा: आधिकारिक चेतावनी
अधिकतम सजा: मैच फीस का 50% जुर्माना और 1-2 डिमेरिट पॉइंट
पंत का यह 24 महीनों में पहला उल्लंघन है।
मैदान पर ऋषभ पंत का जलवा – दो शतक, 150 कैच का आंकड़ा पार
ऋषभ पंत ने हेडिंग्ले टेस्ट को अपने करियर के सबसे खास मैचों में शामिल कर लिया है। उन्होंने: पहली पारी में 134 रन , दूसरी पारी में भी 134 रन बनाकर इतिहास रच दिया।
वो भारत के पहले विकेटकीपर और दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बने जिन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा।
साथ ही, उन्होंने टेस्ट में 150 कैच भी पूरे कर लिए हैं।
हेडिंग्ले टेस्ट का पांचवां और आखिरी दिन बेहद रोमांचक होने वाला है।
भारत ने इंग्लैंड के सामने रखा है 371 रनों का लक्ष्य।
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं। क्या भारत जीत दर्ज करेगा या इंग्लैंड रच देगा चमत्कार – यह देखने लायक होगा। जहां एक ओर पंत ने बल्ले से इतिहास रचा, वहीं मैदान पर उनकी एक छोटी सी चूक ने आईसीसी की चेतावनी दिला दी। यह वाकया खिलाड़ियों के लिए एक सबक है कि भावनाओं पर नियंत्रण रखना खेल भावना का हिस्सा है।

Share This
अगला लेख → गाजियाबाद में दोस्ती के नाम पर हुआ खौफनाक धोखा: दंपति पर 'नश…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun