मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हेलीकॉप्टर क्रैश से केदारनाथ में मचा हड़कंप, AIIMS ऋषिकेश की एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त

हेलीकॉप्टर क्रैश से केदारनाथ में मचा हड़कंप, AIIMS ऋषिकेश की एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त

उत्तराखंड के केदारनाथ से एक अहम खबर सामने आई है। एम्स ऋषिकेश की ओर से संचालित हेली एंबुलेंस सेवा का एक हेलीकॉप्टर वहां दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

हेलीकॉप्टर में कुल पांच लोग सवार थे। गढ़वाल मंडल के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने घटना की पुष्टि की है। एम्स ऋषिकेश की यह सेवा दूर-दराज के इलाकों में जरूरतमंद मरीजों के लिए हवाई एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराती है।

एम्स के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि यह हेली एंबुलेंस एक मरीज को लेने के लिए केदारनाथ भेजी गई थी। लैंडिंग के दौरान इसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिससे हेलीकॉप्टर को नुकसान पहुंचा। सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

इस पूरी घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है, जो कि एक बड़ी राहत की बात है।

Share This
अगला लेख → गलत दवा देने से हुई महिला की मौत, दांत दर्द की जगह सल्फास की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun