मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

दिवाली से पहले सीएम योगी ने यूपी पुलिस को दिया बड़ा तोहफा, वर्दी भत्ते में 70 फीसदी की बढ़ोतरी

दिवाली से पहले सीएम योगी ने यूपी पुलिस को दिया बड़ा तोहफा, वर्दी भत्ते में 70 फीसदी की बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजधानी स्थित पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया। इसके साथ ही, यूपी पुलिस के जवानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए वर्दी भत्ते में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी की भी घोषणा की। खिलाड़ियों के लिए पुलिस बजट में 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जोड़ने की भी बात कही।

सीएम योगी ने सोमवार को देशभर में शहीद हुए 214 पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनमें 2 जवान उत्तर प्रदेश पुलिस के भी शामिल थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के कल्याण के प्रति सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देते हुए अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सद्भाव स्थापित करने और महिला सुरक्षा में सराहनीय योगदान दे रहे हैं।

आवास भत्ता में बढ़ोतरी: सीएम योगी ने कहा कि यह वर्ष विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा है। अयोध्या में राम मंदिर के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में पुलिस बल की अहम भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि पिछले साल वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी की गई थी और इस बार फिर से इसमें 70 प्रतिशत की वृद्धि की जा रही है। इससे सरकार पर 58 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा, जिसे वहन किया जाएगा। इसके अलावा, मुख्य आरक्षी और आरक्षी के लिए बैरक में रहना अनिवार्य किया गया है।

सीएम योगी ने बताया कि लगभग एक लाख पुलिस कर्मियों के लिए पहले से पुलिस एकोमोडेशन अलाउंस (आवास भत्ता) की व्यवस्था की गई थी, जिसमें अब वृद्धि की जा रही है। इस पर 47 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी पुलिस में खिलाड़ियों के लिए पहले से ही 70 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित था, जिसमें अब 10 करोड़ की बढ़ोतरी की जा रही है। इसके अलावा, 2019 से पुलिसकर्मियों के लिए बहुमंजिला आवास और प्रशासनिक भवन बनाए जा रहे हैं, जिनकी संख्या अब 200 हो चुकी है। इनके रखरखाव के लिए 1380 करोड़ रुपये के कार्पस फंड की भी घोषणा की गई।

Share This
अगला लेख → जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बड़ा आतंकी हमला , 7 की मौत

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun