मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

12 साल छोटी अभिनेत्री के साथ सात फेरे लेंगे 47 साल के अभिनेता, शादी की तारीख तय

12 साल छोटी अभिनेत्री के साथ सात फेरे लेंगे 47 साल के अभिनेता, शादी की तारीख तय

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विशाल कृष्ण रेड्डी ने आखिरकार अपने फैन्स को खुशखबरी दे दी है। 47 वर्षीय एक्टर ने अपनी शादी का ऐलान करते हुए बताया कि वह 29 अगस्त को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खास बात ये है कि उनकी होने वाली दुल्हन, अभिनेत्री साई धनशिका, उनसे उम्र में 12 साल छोटी हैं।

इस खुशखबरी की औपचारिक घोषणा दोनों ने हाल ही में चेन्नई में आयोजित फिल्म ‘योगी दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। इस दौरान दोनों ने न सिर्फ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया, बल्कि यह भी बताया कि वे लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और अब उन्होंने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया है।

धनशिका ने बताया, “हम पिछले 15 सालों से दोस्त हैं, लेकिन हाल ही में हमारे बीच की नजदीकियां बढ़ीं और हमें एहसास हुआ कि हम एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। जब हमारे रिश्ते को लेकर खबरें वायरल हुईं, तब हमने सोचा कि अब इसे छुपाने का कोई फायदा नहीं। इसलिए हमने अपने प्यार को सबके सामने स्वीकार कर लिया।”

धनशिका ने विशाल के साथ अपने रिश्ते की गहराई बताते हुए कहा, “जब मैं मुश्किल दौर से गुजर रही थी, तो विशाल ने मेरे घर आकर मेरी मदद की। उनका यह व्यवहार मेरे दिल को छू गया। उन्होंने हमेशा मुझे सम्मान दिया है और यही बात मुझे बहुत खास लगी।”

वहीं विशाल ने कहा, “मुझे मेरी जीवनसाथी मिल गई है और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं। धनशिका एक शानदार इंसान हैं। मैं चाहता हूं कि शादी के बाद भी वह अपने अभिनय करियर को जारी रखें, क्योंकि वह बेहद प्रतिभाशाली हैं।”

मजाकिया अंदाज़ में विशाल ने कहा, “जब मैंने उन्हें ‘योगी दा’ में ऐक्शन करते देखा, तो मुझे लगा कि अब मुझे भी स्टंट सीखने पड़ेंगे क्योंकि उनकी किक सीधी सिर तक पहुंचती है।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में दोनों ने मीडिया और फैन्स का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे 29 अगस्त को शादी करेंगे, जो संयोग से धनशिका का जन्मदिन भी है।

Share This
अगला लेख → राजस्थान के टोंक, राजसमंद और पाली कलेक्ट्रेट को बम धमकी, प्र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun