मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

2036 का ओलंपिक भारत में हो, इसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं – पीएम मोदी

2036 का ओलंपिक भारत में हो, इसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के भारत के संकल्प को दोहराते हुए गुरुवार को कहा कि देश खेल महाकुंभ की मेजबानी के लिए तैयारी कर रहा है। लाल की प्राचीर से अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान मोदी ने वहां मौजूद ओलंपिक विजेताओं का जिक्र किया।

नरेंद्र मोदी ने कहा, ”साथियों, भारत का सपना है कि 2036 का ओलंपिक भारत की धरती पर हो. भारत ने पिछले साल मुंबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सम्मेलन के दौरान ओलंपिक की मेजबानी की इच्छा व्यक्त की थी। अगले साल आईओसी अध्यक्ष का चुनाव होना है और उसके बाद 2036 ओलंपिक खेलों के मेजबान का फैसला होने की संभावना है.

लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा जबकि ब्रिस्बेन 2032 ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। भारत ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह ओलंपिक की मेजबानी के लिए किस शहर के लिए बोली लगाएगा। इस मौके पर मोदी ने पेरिस ओलंपिक खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को भी बधाई दी. भारत ने हाल ही में संपन्न खेलों में एक रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल छह पदक जीते।

Share This
अगला लेख → स्वतंत्रता दिवस पर देखें ये फिल्में, जो जगाती हैं देशभक्ति क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun