मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

स्वतंत्रता दिवस पर देखें ये फिल्में, जो जगाती हैं देशभक्ति का जज्बा , जो जगा देंगी देशभक्ति का जुनून

स्वतंत्रता दिवस पर देखें ये फिल्में, जो जगाती हैं देशभक्ति का जज्बा , जो जगा देंगी देशभक्ति का जुनून

स्वतंत्रता दिवस का अवसर हर भारतीय के दिल में देश के प्रति गौरव और सम्मान की भावना को गहरा करता है। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए कुछ बॉलीवुड फिल्में देखने का मौका जरूर लेना चाहिए, जिनमें देशभक्ति की भावना को खूबसूरत अंदाज में पेश किया गया है। यहां कुछ फिल्में हैं जो 15 अगस्त को देखने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।

द लेजेंड ऑफ़ भगत सिंह

राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन ने महान क्रांतिकारी भगत सिंह की भूमिका निभाई थी. फिल्म में भगत सिंह के बचपन से लेकर जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद उनके जीवन में आए बदलावों को दिखाया गया है। ये फिल्म हर एक भारतीय के दिल में भातशक्ति का जज़्बा और भी करदेई है।

रंग दे बसंती 

‘रंग दे बसंती’ एक ऐसी फिल्म है जो आज भी लोगों के दिलों में राज करती है। 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान, सिद्धार्थ, अतुल कुलकर्णी और शरमन जोशी मुख्य भूमिका में हैं। राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित यह फिल्म नई पीढ़ी के नजरिए से भारतीय क्रांतिकारियों की कहानी बताती है। फिल्म की अनोखी कहानी और दमदार अभिनय इसे स्वतंत्रता दिवस पर देखने के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।

ग़दर 2

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ 2023 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. इस फिल्म में 2001 की फिल्म ‘गदर’ के किरदारों को पुनर्जीवित किया गया है. अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के दमदार डायलॉग्स और दमदार एक्शन ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है. फिल्म की कहानी देशभक्ति की भावनाओं से भरी है और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इसे देखना एक अद्भुत अनुभव होगा.

‘बॉर्डर’

जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर’ 1997 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और इसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय से देशभक्ति की भावना को जीवंत कर दिया। फिल्म का संगीत भी ‘आज तक लोगन के दिलों में’ पर आधारित है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस फिल्म को देखना एक बेहतरीन देशभक्तिपूर्ण अनुभव होगा.

चक दे ​​इंडिया

2007 में रिलीज हुई शाहरुख खान की ‘चक दे ​​इंडिया’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जो देशभक्ति और टीम भावना को दर्शाती है। फिल्म में शाहरुख एक महिला हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभाते हैं, जो अपनी टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश करते हैं। शिमित अमीन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस पर देखना हर भारतीय के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव हो सकता है।

Share This
अगला लेख → जम्मू कश्मीर के नए डीजीपी बने नलिन प्रभात , मिला बड़ा जिम्मा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun