मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

21 साल की उम्र में तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाला बाएं हाथ का नया क्रिकेट सितारा कौन है ?

21 साल की उम्र में तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाला बाएं हाथ का नया क्रिकेट सितारा कौन है ?

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 फरवरी से गॉल के मैदान पर शुरू हो गया है। इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पारी और 242 रन से जीत हासिल की थी, जिससे वह 1-0 की बढ़त बना चुकी है। वहीं, कंगारू टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव किया है, जिसमें 21 वर्षीय युवा बाएं हाथ के ऑलराउंडर कूपर कोनोली को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका दिया गया है। कूपर इससे पहले वनडे और टी20 इंटरनेशनल में खेल चुके हैं।

कूपर कोनोली के बारे में कहा जा रहा है कि वह भविष्य में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बड़े सितारे बन सकते हैं, जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कूपर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में केवल चार मैच खेले हैं, और उसी आधार पर उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका मिल गया। इसके साथ ही कूपर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास में 1900 के बाद चौथे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सिर्फ चार फर्स्ट क्लास मैचों में खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। कूपर ने 2024 में वनडे और टी20 में डेब्यू किया था, जिसमें अब तक उन्होंने 2-2 वनडे और टी20 मैच खेले हैं। उनके फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड के अनुसार, उन्होंने चार मैचों की छह पारियों में 61.80 के औसत से 309 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं।

दूसरी ओर, श्रीलंका ने भी पहले टेस्ट मैच में शर्मनाक हार के बाद अपनी प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं। पथुम निसांका, रमेश मेंडिस और लाहिरु कुमारा को टीम में शामिल किया गया है। इस मैच में श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने अपने टेस्ट करियर का 100वां मैच खेल रहे हैं, और वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सातवें श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं। यह मैच उनके लिए खास है क्योंकि वह इस मैच के साथ टेस्ट क्रिकेट को अलविदा भी कह देंगे। श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।

Share This
अगला लेख → Sovereign Gold Bond स्कीम बंद, अब सोने में निवेश करने के नए …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun