मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, PM मोदी कार्यक्रम में होंगे शामिल

22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, PM मोदी कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां बुधवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य चंपत राय, नृपेंद्र मिश्रा और दो अन्य लोगों ने पीएम मोदी से दोबारा मुलाकात की और उनसे प्राण प्रतिष्ठा करने का आग्रह किया कि आप कार्यक्रम में शामिल हो ट्रस्ट के सदस्यों के आग्रह पर पीएम मोदी ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया और कार्यक्रम में आने पर जोर दिया.

आपको बता दें कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा, जबकि उस दिन करीब 12:30 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए अयोध्या में जोरों-शोरों से तैयारियां की जा रही हैं. मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि जय सियाराम! आज का दिन भावनाओं से भरा है.

अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुझसे मेरे आवास पर मुलाकात की, जहां उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने का निमंत्रण दिया है।

मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूं कि अपने जीवनकाल में मैं इस ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनूंगा। वहीं, अयोध्या में इन दिनों राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जहां 22 जनवरी को मंदिर के लोकार्पण के बाद रामलला अपने नए स्थान पर स्थापित होंगे. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है.

Share This
अगला लेख → Onion Price : फिर आसमान पहुंचा प्याज का भाव , एक सप्ताह में …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,783 -53 (-0.07%)
निफ्टी 23,999 +3 (+0.01%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun