मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

30 अप्रैल रात 9 बजे मुस्लिम बोर्ड के आह्वान पर देशभर में होगा ब्लैकआउट

30 अप्रैल रात 9 बजे मुस्लिम बोर्ड के आह्वान पर देशभर में होगा ब्लैकआउट

बोर्ड ने “वक्फ बचाओ मुहिम” नाम से एक व्यापक विरोध अभियान की शुरुआत का ऐलान किया है, जो 10 अप्रैल से शुरू होकर 7 जुलाई तक चलेगा। इस मुहिम के तहत देशभर में अलग-अलग चरणों में धरने, जनसभाएं, रैलियां और ब्लैकआउट जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विरोध कार्यक्रम का पहला चरण: 10 अप्रैल से 7 मई तक

  • 22 अप्रैल को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में “तहफ्फुज़-ए-औकाफ कारवां” के तहत एक बड़ा आयोजन होगा।
  • 7 मई को दिल्ली के रामलीला मैदान में भी विशाल सभा की योजना है।
  • देशभर की सभी राजधानियों में धरना और गिरफ्तारी आंदोलन किए जाएंगे।
  • हर शुक्रवार की जुमे की नमाज़ के बाद लोग मानव श्रृंखला (ह्यूमन चेन) बनाकर विरोध प्रकट करेंगे।

विशेष अपील और आयोजन:

  • 30 अप्रैल को रात 9 बजे, देशभर के लोग घर, दफ्तर और फैक्ट्री की लाइटें बंद करके ब्लैकआउट करेंगे, जो विरोध का प्रतीक होगा।
  • हर जिला मुख्यालय पर धरना देकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी (DM) को सौंपा जाएगा।
  • देश के 50 प्रमुख शहरों – जैसे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, रांची, लखनऊ, अहमदाबाद – में प्रेस कॉन्फ्रेंस और बुद्धिजीवियों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी।
  • महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला विंग अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम करेगी।

बोर्ड की रणनीति:

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने साफ कहा है कि वक्फ कानून में संशोधन शाहबानो केस जैसे ऐतिहासिक मुद्दों की तरह गांव-गांव, शहर-शहर में चर्चा का विषय बनेगा। यह आंदोलन कानून के खिलाफ जनजागरूकता और विरोध का बड़ा रूप लेगा।

Share This
अगला लेख → FY26 में महंगाई से राहत की उम्मीद, RBI ने खुदरा महंगाई का आं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun