मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

34 साल बड़े एक्टर के साथ ‘अश्लील’ डांस मूव्स, एक्ट्रेस हुई ट्रोल, जवाब में दी सफाई

34 साल बड़े एक्टर के साथ ‘अश्लील’ डांस मूव्स, एक्ट्रेस हुई ट्रोल, जवाब में दी सफाई

उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने गाने ‘दबीड़ी-दबीड़ी’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ‘डाकू महाराज’ के इस गाने ने कई वजहों से सुर्खियां बटोरी हैं। पहली वजह है उर्वशी और नंदमुरी बालकृष्ण की जोड़ी, जिनकी उम्र में 34 साल का अंतर है। दूसरी वजह गाने के डांस स्टेप्स हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर फूहड़ और अश्लील बताया जा रहा है। गाने पर हो रही लगातार ट्रोलिंग के बीच अब उर्वशी रौतेला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उर्वशी ने IANS से बातचीत में कहा, “सफलता के साथ आलोचना भी आती है। मैं इसे अपनी जर्नी का हिस्सा मानती हूं। नंदमुरी गारू के साथ काaम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। उनके जैसे दिग्गज के साथ काम करने का अनुभव सहयोग, आपसी सम्मान और कला के प्रति जुनून से भरा हुआ था।”

उर्वशी ने आगे कहा, “नंदमुरी सर के साथ डांस करना सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं था, बल्कि यह कला और कड़ी मेहनत का उत्सव था। हर स्टेप और हर इशारे के जरिए कुछ नया और सुंदर बनाने की कोशिश की गई। उनके साथ काम करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।”

मंगलवार को उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर ‘डाकू महाराज’ की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह नंदमुरी बालकृष्ण के साथ ‘दबीड़ी-दबीड़ी’ पर डांस करती नजर आ रही थीं। हालांकि, वीडियो में उर्वशी कई जगह असहज दिखीं। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट किए।

एक यूजर ने लिखा, “उर्वशी का असहज होना उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है।” वहीं, दूसरे ने कहा, “सर, ऐसा अभिनय मत करिए। उर्वशी आपकी बेटी जैसी है।” उर्वशी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह उनके लिए एक अलग अनुभव था और इसे उन्होंने कला के प्रति अपने समर्पण के रूप में लिया।

Share This
अगला लेख → 77 साल की उम्र में दिग्गज कलाकार का निधन, सिनेमा जगत को दी क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun