मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

4-5 अगस्त को दीपोत्सव मनेगा, हर घर-मंदिर में दीपक जलाएं – CM योगी

4-5 अगस्त को दीपोत्सव मनेगा, हर घर-मंदिर में दीपक जलाएं – CM योगी

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी जानी है। आगामी 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे। शनिवार को कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कारसेवक पुरम पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि हम सभी शुभ कार्यक्रम के लिए एक साथ आएंगे। 4 और 5 अगस्त की रात को सभी घरों और मंदिरों में ‘दीपोत्सव’ मनाया जाएगा सभी राम भक्त आपने अपने घरो में उस दिन दिया जलाकर प्रभु की भव्य आयोजन में शामिल हो । दीपावली अयोध्या से जुड़ी है और अयोध्या के बिना त्योहार की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री अयोध्या आ रहे हैं। हम अयोध्या को विश्व का गौरव बनाएंगे। स्वच्छता पहली शर्त होनी चाहिए। इस बीच, योगी ने संतों और ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक भी की।

योगी ने रामलला के दर्शन किए और पूजन किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर गए और उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन किए। मंदिर परिसर में पहले से ही ट्रस्ट के सदस्य मौजूद थे। सीएम ने राम जन्मभूमि कार्यशाला में तराशे गए पत्थरों की सफाई के काम का जायजा लिया। इसके बाद वे कारसेवक पुरम पहुंचे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि में भगवान श्रीराम के भाइयों को नए आसन पर विराजमान कराया।

Share This
अगला लेख → कांग्रेस का सभी राज्यों के राजभवन पर प्रदर्शन,सुप्रीम कोर्ट …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun