मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दीदी ओ दीदी, बंगाल के लोग यहीं रहेंगे जाना आपको है- PM

दीदी ओ दीदी, बंगाल के लोग यहीं रहेंगे जाना आपको है- PM

कोलकाता- आज बंगाल के सिलीगुड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित किया.कूचबिहार की फायरिंग पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

PM ने कहा की कूचबिहार में जो हुआ है, वो बहुत दुखद है. जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके निधन पर दुख जताता हूं. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. बीजेपी के पक्ष में जनसमर्थन देख कर दीदी और उनके गुंडों की बौखलाहट बेकाबू होती जा रही है. अपनी कुर्सी जाते देख, दीदी इस स्तर पर उतर आई हैं. दीदी और टीएमसी की मनमानी बंगाल में नहीं चलने दी जाएगी. मेरा चुनाव आयोग से आग्रह है कि कूचबिहार में जो हुआ, उसके दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो.”

प्रधनमंत्री ने कहा की ये हिंसा, लोगों को सुरक्षा बलों पर आक्रमण करने के उकसाने के तरीके, चुनाव प्रक्रिया में रोड़े अटकाने के तरीके आपको नहीं बचा पाएंगे. आपके 10 साल के कुकर्मों से ये हिंसा आपकी रक्षा नहीं कर सकती है. यहां से निकली संतानों ने साहित्य से लेकर सेना तक, सभी को मजबूत किया है. आज उन्हीं की प्रेरणा से बंगाल ने आशोल पॉरिबोर्तोन का नारा बुलंद किया है. जिस बंगाल को डर के, भय के,अत्याचार के,अन्याय के बोझ तले दीदी और उनके दल ने दबा रखा था, आज वो कह रहा है- आशोल पॉरिबोर्तोन.

उन्होंने लगातार ममता बनर्जी निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा,”दीदी,ओ दीदी! बंगाल के लोग यहीं रहेंगे. अगर जाना ही है तो सरकार से आपको जाना होगा. दीदी आप बंगाल के लोगों की भाग्य विधाता नहीं हैं। बंगाल के लोग आपकी जागीर नहीं हैं. बंगाल के लोगों ने तय कर दिया है कि आपको जाना ही होगा.

Share This
अगला लेख → COVID-19- काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश पर रोक

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun