मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

COVID-19- काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश पर रोक

COVID-19- काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश पर रोक

वाराणसी- काशी में कोरोना ने अपनी रफ्तार पकड़ी है.पिछली बार की अपेक्षा इस बार ज्यादा मामले सामने आ रहे है इसी वजह है कि बीते साल की तरह इस बार भी धीरे-धीरे मंदिरों और मठों पर भी इसका असर पड़ना शुरू हो गया है.

कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर में के गर्भ गृह में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. यानी न तो आप गर्भगृह के अंदर जा पाएंगे और न ही शिवलिंग को स्पर्श कर पाएंगे. मंदिर प्रशासन की तरफ से गर्भगृह के बाहर ही अरघा लगा दिया गया है, जहां से आपका जल बाबा को अर्पित हो जाएगा. सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक सिर्फ झांकी दर्शन होगा. शिवलिंग का स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा. तड़के होने वाली मंगला आरती में भी भक्तों के प्रवेश पर रोक लग गई है. मंगला आरती के टिकट की बुकिंग अगले आदेश तक बंद कर दी गई है. बता दें कि हर रोज सैकड़ों भक्त बाबा दरबार पहुंचते हैं और दर्शन करते हैं. भक्तों की चाह सबसे ज्यादा मंगला आरती को लेकर होती है.

वहीं विश्वनाथ मंदिर के अलावा संकट मोचन मंदिर में भी कोरोना के बढ़ते आंकड़ों का असर पड़ा है. यहां भी प्रसाद के रूप में मिलने वाला चरणामृत अब नहीं मिलेगा. यही नहीं, यहां चढ़ने वाली फूल-मालाओं को भी अलग से निर्देश जारी किए गए हैं. संकट मोचन में माला फूल टोकरी में रखना होगा जो कि हर 4 घंटे में हनुमानजी को अर्पित होंगे. संकट मोचन में सुबह और रात की आरती में सिर्फ मंदिर के लोग ही शामिल होंगे.

Share This
अगला लेख → UP- कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड 12787 मामले आये,लखनऊ का आकड़ा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,930 +94 (+0.12%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun