मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

70 सीटों के लिए दो हजार से ज्यादा दावेदार, BJP ने बताया कैसे होंगे उम्मीदवार फाइनल

70 सीटों के लिए दो हजार से ज्यादा दावेदार, BJP ने बताया कैसे होंगे उम्मीदवार फाइनल

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी टिकट वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता आज जिलों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए दो हजार से अधिक उम्मीदवारों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। भाजपा ने जिलावार नेताओं की जिम्मेदारी तय की है, जो स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर प्रत्याशियों के नामों का सुझाव देंगे। इन नामों को बड़े नेताओं को सौंपा जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि केशवपुरम जिले की जिम्मेदारी अरविंद मेनन को, चांदनी चौक की लाल सिंह आर्य को, उत्तर-पूर्व जिले की अनिल एंटनी को, नवीन शाहदरा की समीर ओरांव को, मयूर विहार की डॉ. अल्का गुर्जर को, शाहदरा जिले की महेंद्र पांडे को, करोलबाग की अमित मालवीय को, नई दिल्ली जिले की संजय मयूख को, उत्तर-पश्चिम जिले की हरीश द्विवेदी को और बाहरी दिल्ली जिले की विजया रहाटकर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

ऑटो चालकों का आप सरकार से सवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के ऑटो चालक आम आदमी पार्टी सरकार से पिछले दस वर्षों का हिसाब मांग रहे हैं। पंत मार्ग स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ऑटो चालकों को संबोधित किया। सचदेवा ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने ऑटो चालकों को सिर्फ झूठे वादे दिए हैं और उन्हें गुमराह किया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सैकड़ों ऑटो स्टैंड बनाने का वादा किया था, लेकिन आज तक ऑटो चालक इसका इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, ऑटो जब्ती पर रोक लगाने और परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार खत्म करने के वादे भी अधूरे हैं। इस दौरान सचदेवा ने ऑटो चालकों की समर्थन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के बैनर तले व्यापारियों और उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने फैक्ट्री लाइसेंस की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा का धन्यवाद किया। सचदेवा ने कहा कि भाजपा दिल्ली के व्यापारियों और छोटे उद्योगों की समस्याओं को हल कराने के लिए प्रतिबद्ध है

Share This
अगला लेख → पुष्पा 2 ने सिर्फ 11 दिनों में रचा इतिहास, 2024 की सबसे ज्या…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun