मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

83 दिन बाद दिल्ली से बाहर निकले प्रधानमंत्री मोदी, तूफान से प्रभावित इलाको का करेंगे हवाई दौरा

83 दिन बाद दिल्ली से बाहर निकले प्रधानमंत्री मोदी, तूफान से प्रभावित इलाको का करेंगे हवाई दौरा

नई दिल्ली – 83 दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से बाहर निकले हैं. प्रधानमंत्री तूफान प्रभावित पश्चिम बंगाल और ओडिशा का हवाई सर्वेक्षण करने वाले हैं. वो उम्पुन तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेंगे. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से प्रभावित जिलों का दौरा करने और तबाह हो गए इलाकों के पुनर्निर्माण के लिए सहायता देने का आग्रह किया था.

तूफान ने ऐसी तबाही मचाई कि बंगाल और ओडिशा में 72 लोगों की जान चली गई. कई पुलों और इमारतों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. तूफान के कारण ओडिशा के कई तटीय जिलों में बिजली और दूरसंचार सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है. पीएम बंगाल के बाद ओडिशा का दौरा करेंगे. आपको बता दें कि पीएम मोदी 83 दिन यानि लगभग तीन महीने के बाद बाहर निकल रहे हैं. आखिरी बार वो 29 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और चित्रकूट के दौरे पर गए थे.

देश में लगे लॉकडाउन को 59 दिन हो गए हैं. इस बीच प्रधानमंत्री दिल्ली में ही रहे हैं. इन 59 दिनों में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही देश के अंदर और अंतरराष्ट्रीय बैठकों में हिस्सा लिया. अब वो 59 दिन बाद दिल्ली से बाहर गए हैं.

Share This
अगला लेख → वट वृक्ष का प्रकृति के साथ एक अनोखा रिश्ता

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun