मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

AIBE 19 के रिजल्ट का ऐलान: पासिंग मार्क्स कितने होने चाहिए ? कम अंकों पर फेल होने का खतरा

AIBE 19 के रिजल्ट का ऐलान: पासिंग मार्क्स कितने होने चाहिए ? कम अंकों पर फेल होने का खतरा

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने अभी तक ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 19 का परिणाम घोषित नहीं किया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह जल्द ही जारी हो सकता है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने परिणाम को AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

AIBE 19 परीक्षा: कब हुई थी? ऑल इंडिया बार परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को 50 से अधिक शहरों में आयोजित की गई थी। जबकि आंसर-की पर आपत्तियां उठाने की विंडो 30 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक खुली रही। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराए गए आपत्तियों के आधार पर बार काउंसिल फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि, बीसीआई ने अभी तक रिजल्ट के घोषित होने की तारीख और समय के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है।

AIBE 19 परीक्षा परिणाम: कैसे चेक करें?

  1. सबसे पहले AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ‘रिजल्ट’ या ‘एग्जाम’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब AIBE 19 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  4. एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर डालने होंगे।
  5. सभी विवरण भरने के बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  6. अब आपका AIBE 19 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। उसे चेक करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
  7. रिजल्ट का प्रिंटआउट ले लेना न भूलें।

AIBE 19 पासिंग मार्क्स: इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और विकलांग (PWD) उम्मीदवारों के लिए पास होने के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। बीसीआई द्वारा आंसर-की जारी होने के बाद, उम्मीदवार संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। ध्यान दें कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं है, यानी गलत उत्तर पर कोई अंक कटौती नहीं होगी।

AIBE 19 परीक्षा का उद्देश्य: ऑल इंडिया बार परीक्षा एक पात्रता परीक्षा है, जो उन लॉ ग्रेजुएट्स का कानूनी ज्ञान और दक्षता मापने के लिए आयोजित की जाती है, जो न्यायालयों में प्रैक्टिस करना चाहते हैं। केवल वे लोग इस परीक्षा में बैठ सकते हैं, जिन्होंने बीसीआई-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों या कॉलेजों से 3 या 5 साल की एलएलबी डिग्री प्राप्त की हो। इस परीक्षा को पास करने के बाद, उम्मीदवारों को कोर्ट में केस लड़ने और बहस करने का अधिकार मिल जाता है।

Share This
अगला लेख → महाकुंभ के आयोजन के कारण इस जिले में 30 जनवरी तक 12वीं तक के…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun