मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

AIMIM प्रमुख ओवैसी का पूर्वांचल दौरा कल, राजभर भी रहेंगे साथ

AIMIM प्रमुख ओवैसी का पूर्वांचल दौरा कल, राजभर भी रहेंगे साथ

लखनऊ – 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनितिक दलों ने राज्य में अपनी दस्तक देना शुरू कर दिया है, 12 जनवरी यानी मंगलवार को एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पूर्वांचल के एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं. उनके साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी मौजूद रहेंगे.

जानकारी के मुताबिक ओवैसी के साथ ओपी राजभर वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहीं से जौनपुर, दीदारगंज, आजमगढ़ होकर फूलपुर में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. उसी दिन देर शाम ओवैसी दिल्ली रवाना हो जाएंगे. बिहार चुनाव में ओवैसी की पार्टी का खाता खुलने के बाद छोटे दल यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल में जातीय गणित को सुलझाने की कोशिश में हैं. यही कारण है कि सुभासपा की अगुवाई में भागीदारी संकल्प मोर्चा में कई दलों के जुड़ने के बाद अब ओवैसी पूर्वांचल की ताप नापने 12 को यहां आएंगे. इस दौरे से भविष्य की सियासत के साथ कई नए संकेत भी मिलने की उम्मीद है.

Share This
अगला लेख → कृषि कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने लगायी रोक,वार्ता के लिए कमेटी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,923 +87 (+0.11%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun