मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Aligarh : अमित शाह के बयान पर सपा ने किया प्रदर्शन , गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई

Aligarh : अमित शाह के बयान पर सपा ने किया प्रदर्शन , गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई

आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। प्रदर्शन के दौरान भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर का फोटो फट जाने से कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा, और उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

सपाईयों ने नारेबाजी करते हुए गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से एडीएम सिटी अमित भट्ट को सौंपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गृहमंत्री के बयान के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। अलीगढ़ में यह प्रदर्शन विशेष रूप से आक्रोशित रहा, जहां सपाइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर में अपने विरोध को मुखर रूप से दर्ज कराया।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद के दौरान बाबा साहब अंबेडकर का फोटो फटने से मामला और गंभीर हो गया। इस घटना से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → क्रिसमस पार्टी में करिश्मा कपूर ने बिखेरा जलवा, फैन्स को खूब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun